गांव में कच्चे घर पर रहकर की सेल्फ स्टडी पिता किसान हैं पहली ही बार में Upsc एग्जाम क्लियर किया, एग्जाम के लिए यह सलाह दी

गोलूखेड़ी गांव के एक किसान के बेटे अक्षय वर्मा ने सीहोर जिले का गौरव बढ़ाया है। उन्होंने 817 वी रैंक पाकर सिविल सेवा परीक्षा में अपनी जगह बनाई है। इससे उनके परिवार को बहुत खुशी हुई है। एक इंटरव्यू में अक्षय ने अपनी सफलता का राज बताया है। उन्होंने कहा कि वे सरकारी स्कूल और कॉलेज से पढ़े हैं। उन्होंने UPSC की तैयारी अपने आप की है। वे हर दिन 8 से 10 घंटे पढ़ते थे। उन्होंने अपनी मेहनत और लगन से यह उपलब्धि प्राप्त की है।

अक्षय वर्मा का जन्म एक किसान परिवार में हुआ है। उनके पिता अपनी 10 एकड़ की जमीन पर खेती करते हैं। उनका एक भाई भी उनके साथ काम करता है। उनके परिवार वालों ने उनको हर हाल में समर्थन किया है। इसी के कारण उन्होंने यूपीएससी की परीक्षा में अपनी पहचान बनाई है। उन्होंने अपनी सफलता का श्रेय अपने पिता माता और भाई को दिया है।

अक्षय वर्मा का प्रारंभिक जीवन और शिक्षा व परिवार 

अक्षय वर्मा का शिक्षा का सफर सरकारी स्कूल से शुरू हुआ है। वे रामनगर गांव के एक सरकारी स्कूल में 12 वीं तक पढ़े हैं। फिर उन्होंने सीहोर के सरकारी पीजी कॉलेज में 2021 में उन्होंने ग्रेजुएशन कि डिग्री ली है। उसके बाद उन्होंने UPSC की तैयारी का फैसला किया है। उन्होंने 2022 में पहली ही कोशिश में यूपीएससी की परीक्षा में अपनी जगह बनाई है। उन्हें 817 वीं रैंक मिली है।

अक्षय वर्मा ने अपनी तैयारी के बारे में बताया कि उन्होंने इसके लिए ऑनलाइन और स्वयं पढ़ाई का सहारा लिया है। वे सोशल मीडिया के जरिए परीक्षा की तैयारी करते थे। वे प्रतिदिन 8 से 10 घंटे पढ़ते थे। सुबह सवेरे उठकर योगा और व्यायाम करने के बाद थोड़ा आराम करके पढ़ाई करते थे।

ऑनलाइन पढ़ाई करके ही नोट्स बनाए

उन्होंने कहा कि वे ऑनलाइन और गूगल से नोट्स पढ़कर अपने नॉलेज को बढ़ाते थे। अंत में उन्होंने दिल्ली में कुछ समय के लिए कोचिंग भी ली थी, लेकिन ज्यादातर उन्होंने स्वयं पढ़ाई की है। उन्होंने कहा कि नेट सोशल मीडिया परीक्षा तैयारियों का सबसे बेहतर माध्यम है। हमें ऑनलाइन हर चीज नोट्स जानकारी आसानी से मिल जाती है।

अक्षय ने बताया युवाओं को ऐसे करें तैयारी

उन्होंने युवाओं को सलाह देते हुए कहा कि आप जो भी चाहते हैं, उसे पाने के लिए मेहनत करें। लोग जो कुछ भी कहें, उस पर ध्यान न दें। मेहनत करते रहें। जरूर सफलता मिलेगी। उन्होंने कहा कि अपना पूरा ध्यान पढ़ाई पर लगाएं, एनसीआरटी पढ़ें, रोजाना न्यूज पेपर पढ़ें, नोट्स पढ़ें, सोशल मीडिया का इस्तेमाल करें। लिखने का भी अभ्यास करें, मेहनत करते रहें, सफलता मिलेगी।

Read More