किसान पर अनमोल वचन, सुविचार | Farmer Quotes In Hindi

किसान पर अनमोल वचन, सुविचार | Farmer Quotes In Hindi


किसान पर अनमोल वचन, सुविचार | Farmer Quotes In Hindi

किसान पर अनमोल वचन, सुविचार | Farmer Quotes In Hindi


1.) हमारी अर्थव्यवस्था में किसान ही एकमात्र ऐसा व्यक्ति है जो खुदरा में सब कुछ खरीदता है, थोक में सब कुछ बेचता है, और भाड़ा दोनों तरह से चुकाता है।


– जॉन एफ़ कैनेडी


2.) हमें यह नहीं भूलना चाहिए कि पृथ्वी की खेती मनुष्य का सबसे महत्वपूर्ण श्रम है। जब जुताई शुरू होती है, तो अन्य कलाएँ चलती हैं। इसलिए किसान मानव सभ्यता के संस्थापक हैं।


– डैनियल वेबस्टर


3.) मेरे पिता एक किसान थे और मेरी माँ एक किसान थीं, लेकिन, मेरा बचपन बहुत अच्छा था। मैं अपने बचपन के लिए बहुत आभारी हूं, क्योंकि यह खुशी और अच्छी इंसानियत से भरा था।


– रॉबर्टो बेनिग्नि


4.) अगर बारिश हमारी पिकनिक खराब कर देती है, लेकिन एक किसान की फसल बचाती है, तो हम कौन होते हैं जो कहते हैं कि बारिश नहीं होनी चाहिए?


– टॉम बैरेटो


5.) किसान को आशावादी होना होगा अन्यथा वह किसान नहीं रहेगा।


– विल रोजर्स


6.) किसान हो तो अपनी जमीन को कभी मत बेचना क्योंकि ये माँ होती है। रोजगार तो नहीं देती है पर दो वक्त का खाना जरूर देती हैं।


7.) खुद की परवाह किये बिना दिन रात अन्न उपजाता है, सलाम है इस धरती माँ के पुत्र को जिसके कारण हमारा जीवन मुस्काता है।


8.) खाना खाते वक्त ये दुआ जरूर करना दोस्तों – जिसके खेतों से मेरा खाना आया हैं उसके बच्चे कभी भी भूखे न सोये।


9.) एक कहावत हैं – “उत्तम करे कृषि, मध्यम करे व्यापार और सबसे छोटे करे नौकरी” ऐसा इसलिए कहा गया है क्योकि कृषि करने वाले लोग प्रकृति के सबसे करीब होते हैं और जो प्रकृति के करीब हो वह तो ईश्वर के करीब होता हैं।


10.) बसंत ऋतु में ईमानदारी से बीज बोने वाला किसान ही पतझड़ में फसल काटता है।


11.) छत टपकती हैं उसके कच्चे मकान की,

फिर भी “बारिश” हो जाये, तमन्ना हैं किसान की।


12.) कृषि को व्यवसाय से जोड़कर ही किसानों की समस्याओं का हल किया जा सकता हैं।


13.) मै किसान हूँ, खेती करना मेरा कर्म है, और भूखे हुए को रोटी खिलाना मेरा धर्म है।


14.) क्या तुम्हें पता है किसान कैसे जीता हैं, दुःख दर्द के आँसू वो हँसकर पीता हैं।


15.) किसान का जीवन सबसे आदर्श जीवन होता हैं जिसमे परिश्रम, त्याग और संतोष होता हैं।


16.) भगवान का न्याय भी बड़ा अजीब है, खानेवाले को महफूज रखता है, और खिलाने वाले को तकलीफ में।


17.) किसान के पास पैसे कम हो सकते हैं और बहुत सारी समस्याएँ भी हो सकती हैं पर वो स्वस्थ होता हैं और रात में चैन से सोता हैं।


18.) हमें अपने पूरे जीवन में कभी-कभी डॉक्टर, वकील, इंजिनियर की जरूरत पड़ती हैं परन्तु हर दिन तीन टाइम हमें किसान की जरूरत पड़ती हैं।


19.) मेरा भारत महान है क्योंकी मेरे देश की पहचान किसान है।    


20.) परिश्रम की मिशाल हैं, जिस पर कर्जो के निशान हैं,घर चलाने में खुद को मिटा दिया, और कोई नही वह किसान हैं।


21.) मिट्टी में सोना उपजाता, कहलाता जो अन्न का दाता,  धूप, ठण्ड हो चाहे बारिश, जिसको कोई रोक ना पाता, वहीं तो एक सच्चा किसान कहलाता।


22.) इस धरती पर अगर किसी को सीना तानकर चलने का अधिकार हो,

तो वह धरती से धन-धान्य पैदा करने वाले किसान को ही है।


23.) कहाँ छुपा के रख दूँ मैं अपने हिस्से की शराफ़त,

जिधर भी देखता हूँ उधर बेईमान खड़े हैं,

क्या खूब तरक्की कर रहा हैं अब देश देखिये,

खेतो में बिल्डर और सड़को पर किसान खड़े हैं।


24.) तुम हो तभी तो हम है, 

जिस्म बिना जान कहां, 

किसानों बिना अनाज कहां,

हर दर्द इनके दफन हो जाते हैं,

जब अनाज बनकर खेतों में लहलहाते हैं।