अंधविश्वास पर विचार | Blind Faith Quotes In Hindi

अंधविश्वास पर विचार | Blind Faith Quotes In Hindi


अंधविश्वास पर विचार | Blind Faith Quotes In Hindi

अंधविश्वास पर विचार | Blind Faith Quotes In Hindi


1.) इंसान बिना मुहूर्त के जन्मता है,

बिना मुहूर्त के ही मर जाता है,

फिर भी हर कार्य के लिए मुहूर्त

पूरी जिंदगी तलाशता है।


2.) अंधविश्वास पर विश्वास करना भी वैसा ही है जैसे समय से पीछे चलना।


3.) अंधविश्वास मनुष्य को

सत्य तक पहुँचने में बड़ी

बाधा उतपन्न करता है।


4.) होगी तुम्हारे पास जमाने भर की डिग्रियां लेकिन तुम अंधविश्वास और पाखण्डवाद से मुक्त न हो सको तो अनपढ़ के समान ही हो तुम।


5.) जब आपका अंधविश्वास आपकी शिक्षा पर हावी होने लगे तो समझ लीजिए आप मानसिक गुलाम बन रहे है।


6.) इंसान के नकारात्मक विचार ही

अंधविश्वास के कहानी को बुनते है।

और धीरे-धीरे यह एक बीमारी की

तरह फ़ैल जाता है।


7.) श्रद्धा दिल में रखो अंधविश्वास में क्या रखा है स्वयं दर्शन दिए हैं प्रभु ने जब जब इंसान ने उन्हें पर रखा है।


8.) अंधविश्वास वह दलदल है जिसमें गिरने के बाद व्यक्ति सब कुछ खो देता है।


9.) अंधविश्वास अंधा होता है क्या आपने समय देखकर जन्म लिया था या फिर आपके जन्म के बाद समय देखा गया।


10.) ऐसे अंधविश्वास जो मानसिक

और शारीरिक रूप से कष्ट देते हो,

उनका त्याग करने में ही समाज और

व्यक्ति विशेष की भलाई है।


11.) एक आदमी जीवन में जब हार कर परेशान हो जाता है तो वह अंधविश्वास की तरफ चल देता है।


12.) कोई भी दिन बुरा नहीं होता है,

कोई कार्य सकारात्मक विचार के

साथ दिल से करेंगे तो उसका परिणाम

भी सुखद और अच्छा होगा।


13.) उसका शिक्षित होना भी व्यर्थ है जो शिक्षित होने के बावजूद भी अंधविश्वास पर विश्वास करें।


14.) अगर माथे की लकीरों में

और हाथों की लकीरों में ही

किस्मत लिखा होता तो हर

कोई बेवजह मेहनत क्यूँ करता।


15.) विश्वास उदय का कारण बनता है और अंधविश्वास पतन का.!!


16.) अगर कुंडली देखकर किसी का

भाग्य तय हो जाता तो कोई अपने

बच्चे को महँगे-महँगे स्कूलों और

यूनिवर्सिटी में नहीं पढ़ाता।


17.) भगवान पर भरोसा रखने वाले अंधविश्वास को नही मानते।