20+ वाणी पर अनमोल वचन, सुविचार | Voice Quotes In Hindi

वाणी पर अनमोल वचन, सुविचार | Voice Quotes In Hindi


वाणी पर अनमोल वचन, सुविचार | Voice Quotes In Hindi

वाणी पर अनमोल वचन, सुविचार | Vani Quotes In Hindi



1.) जब मन और वाणी एक होकर कोई चीज मांगते है, तब उस प्रार्थना का फल अवश्य मिलता है। 


– स्वामी रामकृष्ण


2.) मनुष्य की वाणी से उसके गुण और अवगुण जाने जा सकते हैं। 


– शेख सादी


3.) अपनी वाणी पर जरा ध्यान दीजिए नहीं तो यह एक दिन आप को ले डूबेगी 


– विलियम शेक्सपियर


4.) वाणी से भी बाणों की वर्षा होती है. जिस पर इसकी बौछारें पड़ती हैं, वह दिन-रात दुःखी रहता है। 


– वाल्मीकि


5.) जो वाणी सत्य को संभालती है, उस वाणी को सत्य संभालता है। 


6.) न्यून वाणी मूर्खो की समझ में नहीं आती और अधिक बोलना विद्वानों को उद्विगन करता है। 


– धनंजय


7.) एक राजा की ताकत उसकी शक्तिशाली भुजाओं में होती है.

ब्राह्मण की ताकत उसके आध्यात्मिक ज्ञान में और

एक औरत की ताक़त उसकी खूबसूरती,

यौवन और मधुर वाणी में होती है।


8.) पानी मर्यादा तोड़े तो विनाश और वाणी मर्यादा तोड़े तो सर्व नाश इसलिए हमेशा अपनी वाणी पर संयम रखें।


9.) मनुष्य के पास बहुत सोना और मणि हो सकते हैं  परन्तु बुद्धि, मान और मनुष्य की वाणी ही अनमोल मोती है     


10.) अपनी वाणी को जितना हो सके निर्मल ओर पवित्र रखें क्योंकि सम्भव है कि कल आपको उन्हें वापस लेना पड़ सकता है।


11.) सबसे खूबसूरत आपकी वाणी है चाहे तो दिल जीत ले चाहे तो दिल चीर दे।


12.) मधुर वाणी बोलना एक महंगा शौक है, जो हर किसी के बस की बात नहीं अपने खराब मूड के समय बुरे शब्द न बोले क्योंकि खराब मूड को बदलने के लिए बहुत मौके मिलेंगे लेकिन शब्दों को बदलने के नहीं।


13.) जमीन अच्छी हो, खाद अच्छी हो, मगर पानी अगर खारा हो तो फूल नहीं खिलते उसी प्रकार स्वभाव अच्छा हो विचार भी अच्छा हो मगर वाणी खराब हो तो संबंध भी नहीं टिकते।


14.) जीवन में वाणी को संयम में रखना अनिवार्य है क्योंकि वाणी से दिए हुए घाव कभी नहीं भरे जा सकते।


15.) वाणी में भी अजीब शक्ति होती है कड़वा बोलने वाले का शहद भी नहीं बिकता और मीठा बोलने वाले की मिर्ची भी बिक जाती है।


16.) जो व्यक्ति साफ स्पष्ट और सीधी बात करता है उसकी वाणी तीव्र एवं कठोर जरूर होती है लेकिन ऐसा व्यक्ति कभी किसी को धोखा नहीं देता।


17.) वाणी और विचार यह दोनों प्रोडक्ट हमारी खुद की कंपनी के हैं हम जितनी क्वालिटी और गुणवत्ता अच्छी रखेंगे उतनी ज्यादा हमें कीमत मिलेगी।


18.) कपड़े से छाना हुआ पानी स्वास्थ्य को ठीक करता है और विवेक से छानी हुई वाणी संबंध को ठीक करती है।

19.) इंसान की वाणी एक कीमती आभूषण है इसके गलत इस्तेमाल से इंसान की चमक फीकी पड़ जाती है।


20.) शब्द, वाणी आचार और व्यवहार

टिका है इसमें पूरा संसार.!!


21.) कड़वी वाणी से रिश्ते और दिल टूटते हैं जबकि विनम्र और मधुर वाणी से रिश्ते और दिल दोनों ही जुड़ जाते हैं इसीलिए रिश्ते निभाना है तो वाणी में मधुरता लाएं.!