लुईस हे के 20 मोटिवेट करने वाले अनमोल विचार | Louise Hay Quotes In Hindi

लुईस हे के मोटिवेट करने वाले अनमोल विचार | Louise Hay Quotes In Hindi


लुईस हे के मोटिवेट करने वाले अनमोल विचार | Louise Hay Quotes In Hindi

लुईस हे के मोटिवेट करने वाले अनमोल विचार | Louise Hay Quotes In Hindi


1.) हम आज जैसे भी हैं वो हमारे बीते कल की सोच का परिणाम है। हमारी जिंदगी दर्शाती है की हम सोचते क्या हैं। हम जो दिनभर सोचते हैं ठीक वैसे ही परिणाम हमे मिलते हैं। तो अगर आपको एक अच्छा जीवन बसर करना हो तो सबसे पहले आपको अपनी सोच पर काम करना पड़ेगा।


– लुईस हे


2.) खुद को स्वीकार करना खुद को पसंद करना सबसे बड़ा मंत्र है यह जीवन के हर क्षेत्र में कार्य करता हैं।


– लुईस हे


3.) सबसे पहला काम जो आपको करना है वो है एक लक्ष्य बनाये। और जब आप अपना लक्ष्य बनाये तब ये बात अपने दिमाग से बिलकुल निकाल दे, की आपके पास सही आदमी नहीं है, आपके पास अवसर नहीं है या आपके पास कोई भी संसाधन नहीं है। जब आप ईमानदारी से किसी लक्ष्य के बारे में सोचते हैं और ये यकीन करने लगते हैं तो उसे आप पा  सकते हैं ओर प्रकृति अपने आप आपको सही लोगो से मिलवाने का इंतज़ाम करने लगती है।


– लुईस हे


4.) अपने दिमाग को बुरे विचारो से मसलन ईर्ष्या , घृणा , चापलूसी , दुःख आदि से खाली करे और उसमे सुख, समृद्धि ,कृतज्ञता और प्रेम के भाव लाये। जिस पल से आप अच्छा सोचना शुरू करते हैं उसी पल से आप  बेहतर महसूस करना शुरू कर देंगे और आपकी जिंदगी उसी पल से बदलना शुरू हो जाएगी।


– लुईस हे


5.) मैं हर नकारात्मक विचार को “बाहर निकालो” कहती हूँ जो मेरे दिमाग में घुसने की कोशिश कर रहा होता है किसी व्यक्ति वस्तु स्थानों की इतनी शक्ति नहीं है कि वह मुझ पर शासन कर सके। अपने दिमाग के अंदर सोचने वाली केवल में हूं मैं अपनी वास्तविकता और उसमें रहने वाले हर व्यक्ति का सृजन खुद करती हूं।


– लुईस हे


6.) लोगो को माफ़ करे उसने प्रेम करे आपके प्रेम का कोई असर अगर उन पर नहीं पड़ता तो भी उनपर गुस्सा न करे बस उन्हें माफ़ करे और अपना रास्ता कर ले। आपके पास अपने खुद के लिए सोचने के लिए बहुत कुछ है किसी और की ईर्ष्या क्रोध आदि को अपने दिमाग में न घुसने दे।


– लुईस हे


7.) हमारे पास अपने जीवन के घाव भरने की ताकत है और हमें यह बात पता होनी चाहिए। कई बार हम सोचते हैं कि हम असहाय हैं पर ऐसा नहीं है हमारे पास हमेशा अपने मस्तिष्क की शक्ति है इस पर भरोसा करो और पूरी क्षमता के साथ इसका इस्तेमाल करो।


– लुईस हे


8.) बच्चे अपने माता पिता की प्रतिछाया होते हैं तो अगर आप माता पिता हैं तो आपको अपने व्यवहार को परखना चाहिए और उसका मूल्यांकन  करना चाहिए | मसलन अगर आप घर में आपस में लड़ते हैं तो इसकी बहुत संभावना है की आपकी संताने गुस्सैल और बहुत मतलबी होंगी।


– लुईस हे


9.) यदि आप किसी सीमित करने वाली विचारधारा को अपनाते हैं चाहे वह धन कि हो, रिश्ते की हो, या सफलता की हो तो यह आपके लिए सच होगी।


– लुईस हे


10.) हर सुबह उठकर में अपने शरीर को ही भोजन नहीं देती मैं अपने मन को भी भोजन देती हूं। यह तय करना हम सबका कर्तव्य है कि हम उसे क्या खिलाते हैं स्वास्थवर्धक, पौष्टिक, विटामिनयुक्त या बासी, सड़ा हुआ, जला हुआ….यह चयन हर सुबह करना है।


– लुईस हे


11.) कुछ लोगो को लगता है उनकी किस्मत ख़राब है , भगवान् ने उनको सिर्फ दुःख और तकलीफे झेलने के लिए ही इस धरती पर  भेजा है। वो ऐसा दिन भर सोचते रहते है  और अंत में क्या पाते हैं ? दुःख ,निराशा अवसाद…. वही जो लोग खुश हैं और सफल हैं अगर आप उनकी आदतों को देखे तो पाएंगे वो किस्मत का रोना नहीं रोते, वो विश्वास करते हैं की वि कर सकते हैं।


– लुईस हे


12.) लोगो को लगता है की उनका जीवन अब एक ऐसे बिंदु पर पहुँच चूका है जहा से वापस लौटना लगभग नामुमकिन है। उनको लगता है अब सुधार की गुंजाईश है ही नहीं। ये सरासर गलत बात है। अपने जीवन को सुधारने की प्रक्रिया को आप कभी भी कही से भी शुरू कर सकते हैं। कभी भी देर नहीं होती बस आपको ठान लेना है की आपको अपने अंदर कुछ सुधार करने है,और आपको अपने उस विचार के प्रति ईमानदारी रखनी है।


– लुईस हे


13.) अगर आप खुद से प्रेम करना  सीख जायेंगे तो आपका खुद पर पूरी तरह से नियंत्रण रहेगा इसके साथ ही साथ आपके लिए  भी आसान हो जायेगा।


– लुईस हे


14.) आपको पहले खुद पर विश्वास करना होगा की आप योग्य हैं ,आप कर सकते हैं, जैसे ही आप अपना ये विश्वास पुख्ता करते हैं और संदेह से निकल कर बहार आते हैं ये पूरी सृष्टि आपकी मदद करने को आतुर हो जाती है। आपको नए विचार मिलने लगेंगे। आप  उस क्षेत्र के कुछ विशिष्ट व्यक्तियों से मिलने का मौका पाने लगेंगे , आपको कई अविश्वश्नीय  तरीको से मदद मिलने लगेगी।


– लुईस हे


15.) जब आप लोगो के प्रति कृतज्ञ होते हैं तो लोग भी आपके लिए और विनम्र हो जाते है और आपके लिए अपनी सामर्थ्य से बढ़ कर करते हैं। जब आप कृतज्ञ रहते हैं तो आप पाएंगे की आप एक सकारात्मक ऊर्जा को अपने अंदर बहने देते हैं और ये सकारात्मक ऊर्जा आपको मानसिक और शारीरिक दोनों रूप से स्वस्थ बनती है।।


– लुईस हे


16.) पहला कदम उठाने के लिए तैयार रहिए चाहे यह कितना ही छोटा क्यों ना हो इस बात पर पूरा ध्यान केंद्रित करिए की आप सीखने की इच्छा रखते हैं फिर देखिए चमत्कार कैसे होता है।


– लुईस हे


17.) हमारा हर विचार जो हम सोचते हैं हमारा भविष्य बना रहा है।


– लुईस हे


18.) जिस पल आपकी मृत्यु होगी वह सारी बातें जो आज आपको परेशान कर रही है आप भूल जाओगे फिर नए सिरे से कुछ नया सीखना ही होगा… तो इस जन्म में ही क्यों ना इसकी शुरुआत कर दी जाए।


लुईस हे के मोटिवेट करने वाले अनमोल विचार | Louise Hay Quotes In Hindi


– लुईस हे


19.) हो सकता है आप पहली कुछ बार में असफल हो लेकिन अगर आप बिना संदेह के अपना काम करते जायेंगे तो एक न एक दिन चीज़े आपके पक्ष में होंगी ही होंगी।


– लुईस हे


20.) आपका लक्ष्य अपने मन से सारी नकारात्मक सोच को बहार निकाल कर अच्छा महसूस करना है। जब आप अच्छा महसूस करते हैं तो आपके शरीर के अधिकतम रोग अपने आप सही होने लगते हैं।


– लुईस हे