70+ विद्यार्थियों के लिए स्कूल में बोलने वाले सुविचार, कविता | School Thoughts in hindi For Students

विद्यार्थियों के लिए स्कूल में बोलने वाले सुविचार, अनमोल वचन| School Thoughts in hindi For Students


विद्यार्थियों के लिए स्कूल में बोलने वाले सुविचार, अनमोल वचन| School Thoughts in hindi For Students

विद्यार्थियों के लिए स्कूल में बोलने वाले सुविचार,| School Thoughts in hindi For Students


1.) शिक्षा सबसे अच्छी मित्र है। एक शिक्षित व्यक्ति हर जगह सम्मान पता है।  शिक्षा सौंदर्य और यौवन को परास्त कर देती है। 


– चाणक्य


2.) अगर आप दुखी होना चाहते हैं, तो दुनिया में कोई भी आपको खुश नहीं कर सकता। लेकिन अगर आप खुश रहने का मन बना लें तो इस पृथ्वी पर कोई भी और कुछ भी आपसे वो ख़ुशी नहीं छीन सकता।


– परमहंस योगानंद


3.) महान सपने देखने वालों के महान सपने हमेशा पूरे होते हैं।


– अब्दुल कलाम


4.) किसी भी मनुष्य की इच्छाशक्ति अगर उसके साथ हो तो वह कोई भी काम बड़े आसानी से कर सकता है। इच्छाशक्ति और दृढ़संकल्प मनुष्य को रंक से राजा बना सकती है। 


– महर्षि वाल्मीकि


5.) मैंने यही सीखा है कि चाहे जो कुछ भी हो, या आज वक्त चाहे कितना भी बुरा लगता है, लेकिन जीवन हमेसा आगे बढ़ता है, और यह कल बेहतर होगा। 


– माया एंजेलो


6.) गलतियां हमेशा क्षमा की जा सकती हैं, यदि आपके पास उन्हें स्वीकारने का साहस हो।  


– ब्रूस ली


7.) हमेशा ध्यान में रखिये की आपका सफल होने का संकल्प किसी भी और संकल्प से महत्त्वपूर्ण है।


– अब्राहम लिंकन


10.) कठिनाइयों के बीच ही अवसर छुपे होते हैं


– अल्बर्ट आइंस्टीन


11.) हंसी के बिना बिताया हुआ दिन बर्वाद किया हुआ दिन है।


– चार्ली चैपलिन


12.) पहले आपको खुद बदलना होगा, जैसा की आप दुनिया को देखना चाहते है। 


– महात्मा गाँधी


13.) आप जीवन में जो कुछ भी चाहते है वे प्राप्त कर सकते है बस आप दुसरे लोगो की मदद करना शुरू कर दे। 


– जिग जिगलर


14.) संघर्ष जितना कठिन होगा, जीत उतनी अधिक शानदार होगी। आत्म-अहसास बहुत महान संघर्ष की मांग करता है।


– स्वामी शिवानंद


15.) माता-पिता की सेवा और उनकी आज्ञा का पालन जैसा दूसरा धर्म कोई भी नहीं है। 


– महर्षि वाल्मीकि


16.) प्रत्येक अनुभव से शक्ति, साहस और आत्मविश्वास मिलता है, जिससे आपके चेहरे पर डर का आना बंद हो जाता है। 


– एलेनोर रोसवैल्ट


17.) जिस व्यक्ति ने कभी गलती नहीं कि उसने कभी कुछ नया करने की कोशिश नहीं की।


– अल्बर्ट आइंस्टीन


18.).अच्छा व्यवहार सभी गुणों का सार है।


– अरस्तु 


19.).जो चीज विकार को मिटा सके। राग-व्देष को कम कर सके। जिस चीज के उपयोग से मन सूली पर चढ़ते समय भी सत्य पर डटा रहे वही धर्म की शिक्षा है। 


– महात्मा गांधी


20.) शिक्षा सबसे शशक्त हथियार है जिससे दुनिया को बदला जा सकता है।


– नेल्सन मंडेला


21.) जीवन का संघर्ष हमारे सबसे महान आशीर्वादों में से एक है। यह हमें धीरज, संवेदनशील और ईश्वरीय बनाता है। यह हमें सिखाता है।


– हेलेन केलर


22.) हजारों खोखले शब्दों से अच्छा वह एक शब्द है जो शांति लाये।


– भगवान बुद्ध


23.) शिखर तक पहुँचने के लिए ताकत चाहिए होती है, चाहे वो माउन्ट एवरेस्ट का शिखर हो या आपके पेशे का।


– अब्दुल कलाम


24.) हमारी सबसे बड़ी कमजोरी यह है की हम प्रयास करना छोड़ देते है सफलता का एक रास्ता है कि एक बार और प्रयास किया जाये।


– थॉमस अल्वा एडिसन


25.) हर एक चीज में खूबसूरती होती है, लेकिन हर कोई उसे नहीं देख पाता।


– कन्फ्यूशियस


26.) जीवन  लम्बा  होने  की  बजाये  महान  होना  चाहिए।


– बी. आर.  अम्बेडकर


27.) यदि आप मजबूत हैं, तो आपको कमजोर लड़के या लड़की को खेलने और काम में दोनों में इनकी मदद करनी होगी।


– सरोजिनी नायडू


28.).भगवान, हमारे निर्माता ने हमारे मष्तिष्क और व्यक्तित्व में असीमित शक्तियां और क्षमताएं दी हैं। इश्वर की प्रार्थना हमें इन शक्तियों को विकसित करने में मदद करती है।


– अब्दुल कलाम


29.) उठो, जागो और तब तक नहीं रुको जब तक लक्ष्य ना प्राप्त हो जाये।


– स्वामी विवेकानंद


30.) हमारी ताकत और स्थिरता के लिए हमारे सामने जो ज़रूरी काम हैं उनमे लोगों में एकता और एकजुटता स्थापित करने से बढ़ कर कोई काम नहीं है।


– लाल बहादुर शाश्त्री


स्कूल में बोलने वाले सुविचार


31.) एक छोटा कदम छोटे लक्ष्य पर, बाद में विशाल लक्ष्य भी हासिल करा देता है।


– शिवाजी महाराज


32.) मनुष्य अपने विश्वास से निर्मित होता है जैसा वो विश्वास करता है वैसा वो बन जाता है।


– श्रीमद्भगवद्गीता


33.) दुनिया में किसी भी व्यक्ति को भ्रम में नहीं रहना चाहिए. बिना गुरु के कोई भी दुसरे किनारे तक नहीं जा सकता है।


– श्री गुरु नानक देव


34.) जीवन में सफलता पाने के ६ नियम. १. खुद पर भरोसा करो. २. कुछ नियम तोड़ो. ३. नाकामयाब होने से डरो मत. ४. नकारात्मक लोगों को नजरंदाज़ करो. ५. कड़ी मेहनत करो ६. कुछ वापस दो।


– अर्नाल्ड श्वाज़नेगर


35.) जहाँ जाइये प्यार फैलाइए. जो भी आपके पास आये वह और खुश होकर लौटे।


– मदर टेरेसा


36.) महान कार्य छोटे-छोटे कार्यो से ही बनते हैं।


– लाओत्से


37.) अगर संघर्ष न रहे, किसी भी कठिनाई का सामना ना करना पड़े तो ज़िन्दगी का आधा स्वाद ही समाप्त हो जाता है।


– सुभाष चंद्र बोस


38.) प्रसन्नता पहले से निर्मित कोई चीज नहीं है..ये आप ही के कर्मों से आती है।


– दलाई लामा


39.) संतोष प्राप्ति में नहीं, बल्कि प्रयास में होता है। पूरा प्रयास पूर्ण विजय है।


– इंदिरा गांधी



40.) अज्ञानी होना उतनी शर्म की  बात नहीं है जितना कि सीखने की इच्छा ना रखना।


– बेंजामिन  फ्रैंकलिन


41.) केवल वो जो पूरे जी-जान से किसी कारण के लिए खुद को समर्पित कर देता है, वही एक सच्चा माहिर बन सकता है. इसी वजह से महारत व्यक्ति से उसका सब कुछ मांगती है।


– अल्बर्ट आइंस्टीन


42.).कभी मत सोचिये कि आत्मा के लिए कुछ असंभव है. ऐसा सोचना सबसे बड़ा विधर्म है. अगर कोई पाप है, तो वो यही है; ये कहना कि तुम निर्बल हो या अन्य निर्बल हैं।


– स्वामी विवेकानंद


43.) हम ये प्रार्थना ना करें कि हमारे ऊपर खतरे न आयें, बल्कि ये करें कि हम उनका सामना करने में निडर रहे।


– रबिन्द्रनाथ टैगोर


44.) क्रांति मानव जाती का एक अपरिहार्य अधिकार है. स्वतंत्रता सभी का एक कभी न ख़त्म होने वाला जन्म-सिद्ध अधिकार है. श्रम समाज का वास्तविक निर्वाहक है।


– भगत सिंह


विद्यार्थियों के लिए स्कूल में बोलने वाले सुविचार | School Thoughts in hindi For Students


45.) बार-बार असफल होने पर भी उत्साह ना खोना ही सफलता है।


– विंस्टन चर्चिल


46.) जीत उसे मिलती है जो सबसे दृढ रहता है।


– नेपोलियन बोनापार्ट


47.) ऊपर सितारों की तरफ देखो अपने पैरों के नीचे नहीं।  जो देखते हो उसका मतलब जानने की कोशिश करो और आश्चर्य करो की क्या है जो ब्रह्माण्ड का अस्तित्व बनाये हुए है।  उत्सुक रहो।


– स्टीफन हॉकिंग


48.) प्रत्येक व्यक्ति को अपने आचरण का परिणाम धैर्यपूर्वक सहना चाहिए।


– विलियम शेक्सपीयर


49.) जब सब कुछ आपके खिलाफ जा रहा हो तो याद रखिये हवाई जहाज हवा के विरुद्ध उड़ान भरता है उसके साथ नहीं।


– हेनरी फोर्ड


50.) गलतियाँ  करते  हुए  बीताया  गया  जीवन  बिना  कुछ  किये  बीताये  गए  जीवन  की  तुलना  में  न  सिर्फ  अधिक  सम्मानजनक  है  बल्कि  अधिक  उपयोगी  भी  है।


 – जॉर्ज बर्नार्ड शा


51.) शक्ति शारीरिक क्षमता से नहीं आती, बल्कि यह एक अदम्य इच्छा शक्ति से आती है।


 – महात्मा गांधी


52.) सभी सफल लोग बड़े सपने देखने वाले होते हैं। वे सोचते हैं कि उनका भविष्य कैसा हो सकता है, हर तरह से आदर्श, और वे हर रोज अपने विजन, उस लक्ष्य या मकसद के लिए काम करते हैं।


– ब्रायन ट्रेसी


53.) हर एक जीवित प्राणी के प्रति दया रखो. घृणा से विनाश होता है।


– भगवान् महावीर


54.) केवल डरपोक और कमजोर ही चीजों को भाग्य पर छोड़ते हैं लेकिन जो मजबूत और खुद पर भरोसा करने वाले होते हैं वे कभी भी नियति या भाग्य पर निर्भर नही करते।


– रामायण


55.) मित्रता करने में धीमे रहिये, पर जब कर लीजिये तो उसे मजबूती से निभाइए और उसपर स्थिर रहिये।


– सुकरात


● मोटिवेशनल कोट्स फॉर स्टूडेंट्स


56.) साख बनाने में बीस साल लगते हैं और उसे गंवाने में बस पांच मिनट. अगर आप इस बारे में सोचेंगे तो आप चीजें अलग तरह से करेंगे।


– वॉरेन बफे


57.) असफलता तभी आती है जब हम अपने आदर्श, उद्देश्य, और सिद्धांत भूल जाते हैं।


– जवाहरलाल नेहरु


58.) जब आप अपने अन्दर से अहंकार मिटा देंगे तभी आपको वास्तविक शांति प्राप्त होगी


– गुरु गोबिंद सिंह


59.).हम  बदलाव  की  शुरुआत  अपने घरों ,आस – पड़ोस  की  जगहों , बस्तीयों,गावों,  और  स्कूलों  से  कर  सकते  हैं।


– किरण बेदी


60.) एक किताब, एक कलम, एक बच्चा, और एक शिक्षक दुनिया बदल सकते हैं।


– मलाला युसुफ़ज़ई


61.) मानवीय स्वाभाव मूल रूप से अच्छा है, और आत्मज्ञान का प्रयास सभी बुराईयों को ख़त्म कर देगा


– सर्वपल्ली राधाकृष्णन 


62.) कठिनाई को दूर करने का प्रयास ही ना हो तो कठिनाई दूर कैसे होगी हाथ पैर बांध कर बैठ जाना और उसे दूर करने को कोई भी प्रयास ना करना निरी कायरता है।


– सरदार वल्लभभाई पटेल    


63.) चाहे ज़िन्दगी जितनी भी कठिन लगे, आप हमेशा कुछ न कुछ कर सकते हैं और सफल हो सकते हैं।


– स्टीफन हॉकिंग


64.) छात्र की योग्यता ज्ञान अर्जित करने के प्रति उसके प्रेम, निर्देश पाने की उसकी इच्छा, ज्ञानी और अच्छे व्यक्तियों के प्रति सम्मान, गुरु की सेवा और उनके आदेशों का पालन करने में दिखती है।


– दयानन्द सरस्वती


65.) दृढ़ता बहुत ज़रूरी है. आपको तब तक हार नहीं माननी चाहिए जबतक की आपको हार मानने के लिए मजबूर ना किया जाए।


 – एलोन मस्क


66.) अनुपयोग से लोहा जंग खा जाता है , स्थिरता से पानी अपनी शुद्धता खो देता है… इसी तरह निष्क्रियता  मस्तिष्क की ताकत सोख लेती है।


– लिओनार्दो द विंची


67.) दो चीजों की आदत डालिए: मदद करने की; या कम से कम कोई नुक्सान ना पहुंचाने की।


– हिप्पोक्रेटीस


स्कूल में बोलने के लिए कविता 


● डाकिया आया


देखो एक डाकिया आया,

थैला एक हाथ में लाया।

पहने है वह खाकी कपड़े,

कई चिट्ठियां हाथ में पकड़े।

चिट्ठी में संदेशा आया,

शादी में है हमें बुलाया।

शादी में सब जाएंगे,

खूब मिठाई खाएंगे।


स्कूल चलें लेकर बस्ता हाथ


स्कूल चलें हम भाइयों, लेकर बस्ता हाथ

दीदी भाई संग में, आओ तुम भी साथ।

शिक्षा का अधिकार है, मिला सभी को यार

झटपट बस्ता लो उठा, हो जावो तैयार।


गीता मीना भी चलो, बबलू डबलू रोज

पढ़ना लिखना साथ में, करे ज्ञान की खोज।

पढ़ लिख नाम कमा चलो, ज्ञानवान हो सार

एक पढ़े घर भर पढ़े, सबको है अधिकार।



हे भगवान


हे भगवान, हे भगवान।

हम सब तेरी हैं संतान।

ईश्वर हमको दो वरदान।

पढ़ लिख कर हम बनें महान।

हमसे चमके हिन्दुस्तान।


बादल 


काले-काले उमड़कर बादल,

लाए पानी भरकर बादल।


बादलों ने जब डाला डेरा,

छाया आकाश में घोर अंधेरा।

दूर से आया चलकर बादल,

लाया पानी भरकर बादल।।


बच्चा बूढा नहीं कोई उदास,

बुझेगी तपती धरती की प्यास।

नहीं भागेगा डर के बादल,

लाया पानी भरकर बादल।।


धरा से लेकर पर्वत की चोटी,

गिरी उन पर बूंदे मोटी-मोटी।

बरसेगा आज जमकर बादल,

                  लाया पानी भरकर बादल।।