महेंद्र सिंह धोनी के 25 अनमोल विचार | MS Dhoni Quotes In Hindi

महेंद्र सिंह धोनी के 25 अनमोल विचार | MS Dhoni Quotes In Hindi


महेंद्र सिंह धोनी के 25 अनमोल विचार | MS Dhoni Quotes In Hindi


महेंद्र सिंह धोनी के 25 अनमोल विचार | MS Dhoni Quotes In Hindi

 

आत्मविश्वास हमेशा मेरे अच्छे गुणों में से एक रहा है। मैं हमेशा बहुत आश्वस्त रहता हूं। आत्मविश्वासी होना, आक्रामक होना मेरी प्रकृति में है। और यह बात मेरी बल्लेबाजी के साथ-साथ विकेटकीपिंग में भी लागू होता है।


– महेंद्र सिंह धोनी


●•● फिटनेस एक दिन में नहीं बनती बल्कि इसके लिए कड़ी मेहनत करनी पड़ती है। सही समय पर कंपलीट डाइट की जरूरत पड़ती है। अच्छे कोच से सलाह के साथ, स्ट्रेस से दूर रहना पड़ता है। जिसके लिए स्पोर्ट्स जरूरी है। अगर 6 घंटे पढ़ाई करते हैं, तो फिटनेस के लिए एक घंटे कोई भी गेम जरूरी है।


– महेंद्र सिंह धोनी


●•● सीखना सबसे महत्वपूर्ण है और एक बार हुई गलतियों को वापस न दोहराना। जो हो गया सो हो गया।


– महेंद्र सिंह धोनी


●•● बच्चे को गार्जियन मोबाइल, वीडियो गेम, टीवी से दूर रख के ग्राउंड भेजें। आपका बच्चा जब फिट रहेगा, तो पढ़ाई भी बेहतर करेगा। गार्जियन ऐसी भावनाओं को दूर करें कि स्पोर्ट्स के साथ बच्चा पढ़ाई नहीं कर सकता है। 


– महेंद्र सिंह धोनी


●•● नहीं, मैं अपने राष्ट्रीय कर्तव्य पर हूं, बाकी सब चीज़े इंतजार कर सकती हैं।


– महेंद्र सिंह धोनी


मेहनत, किस्मत, सब्र, समर्पण…सब अपनी जगह ठीक है लेकिन मेरा मानना है कि खुद से ईमानदार होना सबसे अहम है। अगर मूल रूप से आप ईमानदार नहीं हैं तो आप चीजों को खुद ही उलझाते चले जाएंगे। ईमानदारी से ही मैं वहां पहुंच पाया जिसकी कल्पना मुझे खुद भी नहीं थी।


– महेंद्र सिंह धोनी


●•● मैं कभी भी अपने आप पर दबाव नहीं बनने देता।


– महेंद्र सिंह धोनी


●•● आप भीड़ के लिए नहीं खेल रहे हैं, आप अपने देश के लिए खेल रहे हैं।


– महेंद्र सिंह धोनी


●•● मैं हमेशा भारतीय क्रिकेट में होने वाली किसी भी बुरी चीज के लिए जिम्मेदार हूं। जो कुछ भी होता है वह मेरी वजह से होता है।


– महेंद्र सिंह धोनी


किसी भी गेम में सक्सेस के लिए प्लानिंग जरूरी होती है। आप जिस गेम को भी खेलें, पॉजिटिव अप्रोच होना जरूरी है। क्रिकेट में प्लानिंग आवश्यक है। जब तक चैलेंज को एक्सेप्ट करने की आदत नहीं बनेगी, सफलता कैसे मिलेगी। मुझे मालूम नहीं था कि क्रिकेट में यहां तक पहुंचूंगा, लेकिन मेहनत के साथ आगे बढ़ा जा सकता है।


– महेंद्र सिंह धोनी


●•● मैं इस वर्तमान क्षण को बहुत पसंद करता हूँ। मुझे चीजों का विश्लेषण करना बहुत पसंद है।


– महेंद्र सिंह धोनी


●•● जीवन के कुछ बुरे दिन हो सकते हैं जो आपको टूट हुआ महसूस करा सकते हैं, लेकिन आप चिंता न करें! हमेशा याद रखें कि: पिक्चर अभी बाकी है मेरे दोस्त।


महेंद्र सिंह धोनी के 25 अनमोल विचार | MS Dhoni Quotes In Hindi



– महेंद्र सिंह धोनी


हर सब्जेक्ट पर हार्ड वर्क करने का मैनेजमेंट होना चाहिए। वैसे ही क्रिकेट मैदान में टारगेट को पार्ट में बांटकर मैच विन किया जाता है। जिसके लिए लगन की जरूरत होती है। किसी टारगेट से घबराना नहीं चाहिए, बल्कि लड़ना सीखना चाहिए तभी जीत मिलती है। 


– महेंद्र सिंह धोनी


●•● जीवन में टाइम मैनेजमेंट सक्सेस के लिए महत्वपूर्ण है। अगर आप सुबह खेलते हैं, तो स्कूल जाना और पढ़ाई करना भी जरूरी है। खेल के साथ पढ़ाई की जा सकती है।


– महेंद्र सिंह धोनी


मुझे लगता है छोटे लक्ष्य हासिल करना ज्यादा आसान और मजेदार है, बड़े लक्ष्य सबको परेशान कर देते हैं। क्रिकेट को मैं जीवन समान ही मानता हूं, जिसमें कुछ तय नहीं होता और थोड़ा लक तो होता ही है। कितना रोचक है कि आप क्रिकेट मैच को एक सिक्का उछालने से शुरू करते हैं, जो किसी के भी पक्ष में गिर सकता है।


– महेंद्र सिंह धोनी


●•● खुद को इतना व्यस्त कर लीजिए कि भावनाएं हावी ही ना हो पाएं, मैंने भी ऐसा ही किया और हमेशा कूल महसूस किया।


– महेंद्र सिंह धोनी


रेलवे की नौकरी के बाद मेरे घरवाले निश्चिंत थे कि क्रिकेट में इसका कुछ नहीं हुआ तो ये तो कर ही लेगा। लेकिन इसकी नौबत ही नहीं आई। मैं हर आने वाली कमियों को स्वीकारता चला गया। मैं अपने आप से ईमानदार रहा। जब तक आप खुद से ईमानदार नहीं रहेंगे, दूसरों से कैसे रह सकते हैं।


– महेंद्र सिंह धोनी


●•● यदि आपके पास वास्तव में कोई सपना नहीं है, तो वास्तव में आप आगे नहीं बढ़ सकते हो।


– महेंद्र सिंह धोनी


●•● मैं चाहता हूं कि लोग मुझे एक अच्छे व्यक्ति के रूप में याद करें, एक अच्छे क्रिकेटर के रूप में नहीं।


– महेंद्र सिंह धोनी


भले ही आप अच्छे खिलाड़ी नहीं हो, अच्छे इंसान नहीं हो लेकिन कमियों को स्वीकार करेंगे तो उन्हें दूर करने की कोशिश भी उतनी ही ईमानदारी से करेंगे। आप अपने परिवार से मदद मांगेंगे, सीनियर्स से या दोस्तों से मदद लेंगे।


– महेंद्र सिंह धोनी


●•● फिजिकली फिटनेस के लिए जरूरी नहीं कि आप घंटों खेलते रहें। जरूरत है, टाइमिंग सेट करने की। जिंदगी में सोच हमेशा पॉजिटिव होनी चाहिए। 


– महेंद्र सिंह धोनी

 

●•● बिना उतार चढ़ाव के जीवन का कोई महत्व नहीं है।


– महेंद्र सिंह धोनी


●•● भुला दे डर, कुछ अलग कर।


– महेंद्र सिंह धोनी


●•● मुझे भी हर आम इंसान की तरह परेशानी होती है, चिढ़ भी आती है, खासकर, तब ज्यादा जब चीजें अपने पक्ष में नजर नहीं आतीं। लेकिन मैं हमेशा सोचता हूं कि क्या ये फ्रस्ट्रेशन हमारी टीम के लिए अच्छा है? ऐसे हालात में मैं यह सोचने की कोशिश करता हूं कि क्या किया जाना चाहिए।


– महेंद्र सिंह धोनी


किसी भी चीज को ठीक करने के लिए प्रैक्टिस जरूरी होती है। जब आप प्रैक्टिस करेंगे कि आपकी गेंद सीधी पड़े, तभी ये प्रॉब्‍लम सॉल्‍व होगी। बिल्कुल ऐसे ही पढ़ाई भी रोज जरूरी है। गेंदबाजी के लिए कंसन्‍ट्रेशन जरूरी है। 


– महेंद्र सिंह धोनी


➡ विराट कोहली के 30+ मोटिवेशनल कोट्स


➡ क्रिस्टियानो रोनाल्डो के प्रसिद्ध अनमोल विचार


➡ मिल्खा सिंह के 29 अनमोल विचार


➡ सोनू शर्मा के 40+ अनमोल विचार


➡ ड्वेन जॉनसन ” दी रॉक” के अनमोल विचार