अरविंद मेनन का राजनीतिक जीवन परिचय | Arvind menon biography in hindi

अरविंद मेनन बीजेपी के राष्ट्रीय सचिव व आरएसएस के पूर्व प्रचारक भी रह चुके हैं। अरविंद मेनन का जन्म केरल में हुआ। लेकिन उनकी परवरिश वाराणसी में हुई है। मेनन मलयाली, बंगाली, हिंदी, भोजपुरी और अंग्रेजी भाषा पर अच्छी पकड़ रखते हैं। उन्होंने 53 साल की उम्र में केरल के त्रिशुर में शादी की। उनकी शादी पर शिवराज सिंह चौहान सहित कई बड़े नेताओं ने उन्हें शुभकामनाएँ दी। उन्होंने परिजनों की मौजदूगी में पत्नी श्रुति के साथ सात फेरे लिए। अरविंद मेनन की पत्नी केरल के पलक्कड़ जिले की रहने वाली हैं। 


नाम (Name) – अरविंद मेनन

उम्र (Age) – 53

पत्नी (wife) – श्रुति मेनन

पत्नी की उम्र (wife age) – ज्ञात नही


सबसे पहले वे 2003 में इंदौर आए थे। साल 2002-03 में इंदौर में बतौर संगठन में पदाधिकारी बने। विभाग से लेकर इंदौर के संभागीय संगठन मंत्री भी बने। इसके बाद 2006 में उन्हें महाकौशल प्रांत का सह संगठन मंत्री बनाया गया।


वे लगभग 15 साल तक मध्य प्रदेश में संगठन के लिए काम कर चुके हैं। साल 2016 में अरविंद मेनन का बतौर संगठन महामंत्री के रूप में कार्यकाल पूरा हुआ था। इस समय वे बंगाल बीजेपी के प्रभारी हैं। अरविंद मेनन को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का करीबी भी माना जाता है।