गोल्फर अदिति अशोक का जीवन परिचय | Golfer Aditi Ashok biography in hindi

भारतीय गोल्फर अदिति अशोक का जीवन परिचय, परिवार, रैंकिंग, करियर, ओलंपिक खेल, नेटवर्थ, जाती (Golfer Aditi Ashok biography in hindi, Tokyo olympic, match, Net worth, instagram, caste, ranking)


गोल्फर अदिति अशोक का जीवन परिचय | Golfer Aditi Ashok biography in hindi


गोल्फर अदिति अशोक का जीवन परिचय | Golfer Aditi Ashok biography in hindi


Tokyo Olympics 2021 में गोल्फर अदिति अशोक ने अपने शानदार प्रदर्शन से सभी को चोंका दिया है। अपने बेहतरीन खेल से अदिति अशोक ने मेडल की आस जगा दी है। शुक्रवार को हुए मैच में अदिति ने अपनी कॉम्पिटीटर ओर अमेरिका की कोरडा नेली को काफी कड़ी टक्कर दी है ओर इसी के साथ वह दूसरे स्थान पर रही हैं। अब अगले दो राउंड में उनका यही जज्बा ओर जोश रहा तो वह गोल्ड की हकदार भी हो सकतीं हैं।


गोल्फर अदिति अशोक का जीवन परिचय (Golfer Aditi Ashok Biography)


नाम(Name) – अदिति अशोक


जन्मतिथी – 29 मार्च 1998


जन्म स्थान(Birth place) – बैंगलोर


उम्र(age) – 23 साल


हाइट(Height) – 5 फुट 8 इंच


पेशा – गोल्फर


जाति – ज्ञात नहीं


कोच – बांबी रांधवा


धर्म – हिन्दू


Aditi ashok parents


पिता(father) – पंडित गुदलामनी


माता(mother) – महेश्वरी


गोल्फर अदिति अशोक जन्म, शिक्षा, प्रारंभिक जीवन (aditi ashok, birth, education, early life)


Olympic 2021 में भारत की तरफ से खेल रही गोल्फर अदिति अशोक का जन्म 29 मार्च 1998 में बेंगलुरु में हुआ था। अदिति अशोक की पढ़ाई बेंगलुरु के “द फ्रेंक अन्थोनी पब्लिक स्कूल” से हुई। अदिति अशोक को बचपन से ही गोल्फ खेलने का बहुत शौक था इसलिये वह 5 साल की उम्र से ही गोल्फ खेल रहीं हैं। बचपन मे अदिति अशोक के गोल्फ के प्रति दिलचस्पी देखकर इनके पिता ने इन्हें “कर्नाटका गोल्फ एसोसिएशन ड्राइविंग रेंग” में इनका दाखिला करवा दिया ओर यहीं स्व अदिति के गोल्फ कैरियर की शुरुआत हुई। गोल्फ खेलने में उनके माता पिता ने भी उनका पूरा सपोर्ट किया ओर इसी की बदौलत उन्होंने 9 साल की उम्र में अपना पहला नेशनल टाइटल जीता।


गोल्फर अदिति अशोक का करियर (Aditi ashok Career)


अदिति अशोक ने मात्र 13 साल की उम्र में 2011 में बेंगलुरु में खेली गई इंडियन ओपन प्रो चैम्पियनशिप में भारत की जानी-मानी गोल्फर स्मृति ‘सिमी’ मेहरा को बुरी से हराया ओर इसी के बाद से वह सुर्खियों में आईं इसके बाद अदिति ने 2016 में “लेडीज़ यूरोपियन टूर” टाइटल को जीता तब भी उनकी उम्र बहुत कम थी। 2016 में ही अदिति अशोक Hero Women’s Indian Open की चैंपियन भी बनी इसके बाद टाइम्स ऑफ इंडिया में इनकी शानदार जीत की खबरें भी छपी। इसके बाद अदिति अशोक ने साल 2017 में LPGA फाइनल क्वालीफाइंग टूर्नामेंट को भी अपने नाम किया। अदिति अशोक ने Rookie of the Year का खिताब भी जीता है। साल 2018 में अदिति अशोक ने 24 इवेंट में 17 कट करके नया रिकॉर्ड बनाया। साल 2019 में अदिति अशोक को दूसरा स्थान मिला था उन्होंने LPGA Tour events में 22 इवेंट्स में से 13 कट लिए थे।


गोल्फर अदिति अशोक टोक्यो ओलंपिक (Tokyo Olympic Match 2021)


गोल्फर अदिति अशोक Tokyo Olympic में गोल्फ खेल में अपने देश भारत की तरफ से खेल रही हैं। अदिति अशोक ने अभी तक दूसरे स्थान पर अपनी जगह बना ली है ओर अभी तक वह गोल्फ के तीन राउंड खेल चुकी हैं। भारत की तरफ से खेल रही अदिति अशोक के शानदार प्रदर्शन को देखकर लोगों को उनसे काफी उम्मीदें हैं कि वह पदक जरूर जीतेंगी क्योंकि भारत ने गोल्फ में अभी तक कोई भी पदक नही जीत हैं।


गोल्फर अदिति अशोक की कुल नेटवर्थ (Net Worth)


गोल्फर अदिति अशोक बचपन से ही गोल्फ खेल रहीं हैं ओर उन्होंने कई चेम्पियनशिप भी जीती हैं और अब वह प्रोफेशनल गोल्फर बन चुकी है जिससे कि वह अच्छे पैसे कमा लेतीं हैं अदिति अशोक की कुल नेटवर्थ एक डाटा के अनुसार 1 मिलियन डॉलर से 5 मिलियन डॉलर के लगभग मानी जाती है।