विश्वास भरोसे पर अनमोल विचार | Trust Quotes in hindi

विश्वास भरोसे पर अनमोल विचार | Trust Quotes in hindi


विश्वास भरोसे पर अनमोल विचार | Trust Quotes in hindi

Trust quotes in hindi


●•● विश्वास स्थिरता के साथ बनता है।


– लिंकन चेफी


●•● कभी मुसीबत में पड़े व्यक्ति की सलाह पर यकीन मत करो।


– एसोप


●•●आपको किसी न किसी चीज में विश्ववास करना ही होगा —अपने गट्स में,अपनी डेस्टिनी में, अपनी जिंदगी या फिर अपने कर्म में।


– स्टीव जाब्स


●•● दिखावे पर बहुत अधिक भरोसा मत करो।


– वरजिल


●•● अपनी इंट्यूशन पर भरोसा करो।  आम तौर पर वे उन तथ्यों पर आधारित होती हैं जो जागरूकता के स्तर से नीचे मौजूद होती हैं।


– जोयस ब्रदर्स


●•● सबसे ज़रूरी बात जो मैंने इस लम्बे जीवन में सीखी है वो ये कि किसी व्यक्ति को विश्वसनीय बनाने का एक ही तरीका है उसपर विश्वास करना ; और किसी को अविश्वसनीय बनाने का पक्का तरीका है उस पर विश्वास ना करना।


– हेनरी एल स्टिम्सन


●•● सीधे व्यक्ति का विश्वास ही झूठे व्यक्ति का सबसे उपयोगी साधन है।


– स्टीफेन किंग


●•● हममें से कोई नहीं जानता कि अगले क्षण क्या होगा , फिर भी हम आगे बढ़ते हैं। क्योंकि हम भरोसा करते हैं। क्योंकि हमारे अंदर आस्था है।


– पाउलो कोएलो


●•● भरोसा सच के साथ शुरू होता है औए सच के साथ ख़त्म ।


– संतोष कलवार


●•● केवल एक गोरा व्यक्ति जिसपर आप यकीन कर सकते हैं वो है मरा हुआ गोरा व्यक्ति।


– रोबर्ट मुगाबे


●•● जब तक सच जूते पहन रहा हो तब तक एक झूठ आधे दुनिया की सैर कर सकता है।


– चर्ल्स स्परजन


●•● अपनी  अंदर  की  उस हल्की सी आवाज़ जो कहती है ‘ क्या ये रोचक नहीं होता अगर…’, पर भरोसा करिये और फिर उसे कर डालिये।


– डुआने मिचलस


●•● अपना ट्रस्ट मनी में मत रखो , बल्कि अपनी मनी ट्रस्ट में रखो।


– ओलिवर वेंडेल होम्स


●•● सभी से प्रेम करो , कुछ पर भरोसा करो, किसी के साथ गलत मत करो।


– विलियम शेक्सपियर


●•● झूठ बोलने के हर एक अच्छे कारण के बदले में सच कहने का उससे भी अच्छा कारण होता है।


– बो बेनेट


●•● जीवन में जो कुछ भी होता है अच्छा है – बस उसमे विश्वास रखो।


– ऑर्लैंडो ब्लूम


●•● बहुत दूर रह रहे पति पर कभी भरोसा मत करो, और ना ही बहुत करीब रह रहे कुंवारे पर।


–  हेलेन  रोलैंड


●•● भरोसा करना मुश्किल है. ये जानना कि किस पर भरोसा किया जाये और भी मुश्किल है।


– मारिया वी सिन्डर


●•● प्रेम का सबसे अच्छा प्रमाण विश्वास है।


– जोयस ब्रदर्स


●•● केवल खुद पर भरोसा करो और कोई तुम्हे धोखा नहीं दे पायेगा।


– विलियम पेन्न


●•● विश्वास किया जाना प्रेम किये जाने से बेहतर प्रशंशा है।


– जॉर्ज मैकडोनाल्ड


●•● वो जो अधिक भरोसा नहीं करता , उस पर भरोसा नहीं किया जायेगा।


– लाओ ज़ु


●•● अगर तुम्हे पायलट पर भरोसा नहीं है तो मत जाओ।


– डेंजेल वाशिंगटन


●•● बुद्धि समय समय पर धोखा देती है ; और ये समझदारी है कि जिसने तुम्हे एक बार भी धोखा दिया हो उसपर एक कभी पूरी तरह से भरोसा मत करो।


– रीन डेसकार्टेस


●•● अपनी याददाश्त पर भरोसा मत करो ; ये छिद्रों  से भरा जाल है; सबसे खूबसूरत उपहार इससे निकल जाते हैं।


– जॉर्ज डुहामेल


●•● शांति और विश्वास बनने में सालों लगते हैं और टूटने में कुछ पल।


–  महोगनी सिल्वरराइन


●•● मैं किसी पर भरोसा नहीं करता , खुद पर भी नहीं।


– जोसफ स्टालिन


●•● यकीन आस्था के जैसा नहीं है।  एक दोस्त कोई ऐसा होता है जिसपर आप भरोसा कर सकते हैं।  किसी में आस्था रखना एक गलती है।


– क्रिस्टोफर  हिचेन्स


●•● जिम्मेदारी उसे दी जाती हैं जिसपर भरोसा होता है। जिम्मेदारी हमेशा भरोसे का संकेत होती है।


– जेम्स कैश  पेन्नी


●•● जीवन एक उपहार है ,बस भरोसा करो- एक बच्चे की तरह।


– ऐनी मोरो लिंडबर्ग


●•● जहाँ बहुत बड़ी रकम की बात हो , वहाँ किसी पर भरोसा ना करना उचित है।


–  अगाथा क्रिस्टी


●•● उम्र चार चीजों में सबसे अच्छी प्रतीत होती है ; जलाने के लिए पुरानी लकड़ी , पीने के लिए पुरानी शराब, भरोसा करने के लिए पुराने दोस्त , और पढ़ने के लिए पुराने लेखक 


– फ्रांसिस बेकन


●•● जब ट्रैन किसी सुरंग से निकलती है और अँधेरा हो जाता है , तब आप अपना टिकट फेंक कर ट्रैन से कूद नहीं जाते। आप बैठे रहते हैं और इंजीनियर पर भरोसा रखते  हैं।


– कौरी टेन बूम


●•● किसी पर भरोसा किया जा सकता है कि नहीं ये जानने का सबसे अच्छा तरीका है उसपर भरोसा करना है।


– अर्नेस्ट हेमिंगवे


●•● खुद पर भरोसा करो ,तब तुम जान पाओगे कि कैसे जिया जाए।


–  जॉन वोल्फगैंग वोन गोएथे


●•● जो श्रद्धा धर्म के लिए है वही विश्वास मानवीय सम्बन्धों के लिए है। ये शुरूआती बिंदु है, ऐसी नीव जिस पर और अधिक निर्माण किया जा सकता है।  जहाँ विश्वास है , वहाँ प्रेम फल-फूल सकता है।


– बारबरा स्मिथ


●•● मैं इसलिए परेशान नहीं हूँ कि तुमने मुझसे झूठ कहा , मैं परेशान हूँ कि  मैं अब से तुम पर भरोसा नहीं कर सकूंगा।


– फ्रीडरिच  नैतज़स्चे


●•● विश्वास मर जाता है लेकिन अविश्वास फलता-फूलता रहता है।


– सोफोकल्स


●•● हम सभी से कभी न कभी गलतियां होती हैं ; कभी कभी हम गलत चीजें करते हैं , ऐसी चीजें जिनके परिणाम बुरे होते हैं. पर इसका ये मतलब नहीं है कि हम बुरे हैं , या इसके बाद हम पर कभी भी विश्वास नहीं किया जा सकता।


– एलिसन क्रोगन


●•● हर एक तानाशाह के ह्रदय में अंत में एक ज़हर रह जाता है , कि वो किसी दोस्त पर भरोसा नहीं कर सकता।


– ऐस्किलस


●•● भरोसा करना सीखना जीवन के सबसे कठिन कार्यों में से एक है।


– आइजैक वाट्स


●•● विश्वास जीवन का गोंद  है. यह प्रभावी संचार का  सबसे अनिवार्य अंग है. यह सभी रिश्तों को जोड़ने वाला  मूलभूत सिद्धांत है।


– स्टीफेन कोवी


●•●मैं, मैं बेईमान हूँ , और आप एक बेईमान का हमेशा बेईमान होने पर भरोसा कर सकते हैं। ईमानदारी से कहूं तो ये ईमानदार लोग होते हैं जिनको देखना पड़ता है।


– जॉनी डेप्प


●•● आपको  लोगों  पर विश्वास  और भरोसा करना पड़ता है नहीं तो ज़िन्दगी  असम्भव  हो जाती है।


– ऐंटन  चेखोव


●•● विश्वासघात होने से पहले , विश्वास को  होना होगा।


– सुज़ैन कोलिन्स


●•● बहुत अधिक भरोसा करने पर हो सकता है आप धोखा खा जाएं , लेकिन यदि आप पर्याप्त भरोसा नहीं करेंगे तो आप पीड़ा में जियेंगे।


– फ्रैंक क्रेन


●•● कभी ऐसे व्यक्ति पर विश्वास मत करिये जिसे वो चाहिए जो आपके पास है।  दोस्त हो या नहीं , जलन एक सशक्त  भावना है।


–  यूबी ब्लेक


●•● मैं उन लोगों पर भरोसा नहीं करती जो खुद से प्यार नहीं करते और फिर भी मुझसे कहते हैं , “मैं तुमसे प्यार करता हूँ। ” एक अफ़्रीकी कहावत है : जब कोई नंगा आदमी अपनी शर्ट दे तो उससे सावधान रहिये। “


– माया एंगेलो


●•● जब मैं तार्किक होती हूँ , और अपने सहज ज्ञान पर भरोसा नहीं करती तभी मैं मुसीबत में पड़ जाती हूँ।


– एंजेलिना जोली


●•● यकीन रखो , तुम जितना सोचते हो उससे अधिक जानते हो।


– बेंजामिन स्पोक


●•● ईश्वर पर प्रश्न उठाना छोड़ो और उस पर भरोसा करना शुरू करो।


– जोएल ऑस्टीन


●•● किसी पर पूरी तरह से भरोसा करना आनंदित करने वाला है।


– जेफ़ गोडब्लम


●•● जो आदमी किसी पर भरोसा नहीं करता वो किसी के द्वारा भरोसा ना किये जाने के उपयुक्त है।


– हैरोल्ड मैकमिलन


●•● जिस काम को चाहते हो उसमे अपना विश्वास रखो , उसे करना जारी रखो , और वो तुम्हे वहाँ ले जाएगा जहाँ तुम्हे जाने कि  जरूरत है ।


– नताली गोल्ड़बर्ग


●•● सबसे जरूरी चीज जो मैंने सीखी है वो है हर परिस्थिति में ईश्वर पर भरोसा करना।


– ऐलिसन फेलिक्स


●•● विश्वास करो , लेकिन जांच कर लो।


– रोनाल्ड रीगन


●•● दूसरों पर भरोसा करना अच्छा है , लेकिन ऐसा ना करना कहीं ज्यादा अच्छा है।


– बेनिटो मुसोलिनी


●•● क्या तुम किसी ऐसे व्यक्ति के साथ व्यापार करना चाहोगे जो ९९ % ईमानदार हो।


– सिडनी मैडवेड


●•● एक शादी की सालगिरह प्यार, विश्वास, साझेदारी, सहिष्णुता और तप का उत्सव है.  हर साल के लिए बस  क्रम  भिन्न होता है।


– पॉल स्वीनी


●•● आप पानी पर भरोसा नहीं कर सकते: यहाँ तक कि एक सीधी छड़ी भी इसमें तिरछी नज़र आती है।


– डब्ल्यू सी फ़ील्ड्स


रियल लाइफ स्ट्रगल कोट्स, स्टैट्स इन हिंदी | Real life struggle quotes in hindi