मातृ दिवस पर अनमोल सुविचार, बधाई संदेश | Mothers day quotes in hindi

माँ पर अनमोल सुविचार, स्लोगन, शायरी, कोट्स, स्टेट्स | Mothers day quotes, shayari, status in hindi



मदर्स डे पर अनमोल विचार, शायरी हिंदी में | Mothers day quotes in hindi


●•● सारे जहां में नहीं मिलता बेशुमार इतना,

सुकून मिलता है मां के प्यार में जितना.

बेहद मीठा कोमल होता है,

मां के प्यार से ज्यादा कुछ नहीं अनमोल होता है,

मंजिल दूर और सफर बहुत है,

छोटी सी जिंदगी की फिक्र बहुत है,

मार डालती यह दुनिया कब की हमें

लेकिन मां की दुआओं में असर बहुत है!



●•● हजारो फूल चाहिए एक माला बनाने के लिए,

हजारों दीपक चाहिए एक आरती सजाने के लिए

हजारों बून्द चाहिए समुद्र बनाने के लिए,

पर “माँ “अकेली ही काफी है,

बच्चो की जिन्दगी को स्वर्ग बनाने के लिए..!!



●•● आंख खोलूं तो चेहरा मेरी मां का हो,

आंख बंद करते ही सपना मेरी मां का हो,

मुझे मरने का भी गम नहीं,

लेकिन कफ़न मिले तो दुपट्टा मेरी मां का ही हो!



●•● फूल में जिस तरह खुशबू अच्छी लगती हैं,

मुझको उसी तरह मेरी मां अच्छी लगती हैं,

खुदा सलामत रखे और खुश रखे मेरी मां को

सारी दुआओं में मुझे ये दुआ अच्छी लगती हैं।


मदर्स डे पर शायरी | Mothers day quotes in hindi


●•● ये कहकर मंदिर से फल की पोटली चुरा ली माँ ने..!!

तुम्हे खिलाने वाले तो और बहुत आ जायगे गोपाल.!!

मगर मैने ये चोरी का पाप ना किया तो भूख से मर जायेगा मेरा लाल…!



●•● हर रिश्ते में मिलावट देखी कच्चे रंगों की सजावट देखी,

लेकिन सालों साल देखा है मां को उसके चेहरे पर ना कभी थकावट देखी,

ना ममता में कभी मिलावट देखी,



●•● तेरे ही आंचल में निकला बचपन

तुझसे ही तो जुड़ी हर धड़कन

कहने को तो मां सब कहते

पर मेरे लिए तू है भगवान।



●•● हमारे कुछ गुनाहों की सज़ा भी हमारे  साथ चलती है

हम अब तन्हा नहीं चलते एक दवा भी साथ चलती है

अभी ज़िन्दा है माँ मेरी मुझे कुछ न होगा

मैं जब घर से निकलता हूँ मेरी माँ की दुआ भी साथ चलती है



●•● हँसकर मेरा हर गम भुलाती है माँ,

मैं रोता हूँ तो सीने से लगाती है माँ,

बहुत दर्द दिया है इस ज़माने ने मुझको,

सबकुछ झेलकर जीना सिखाती है माँ।


मदर्स डे पर अनमोल विचार | Mothers day Quotes in hindi


●•● रूह के रिश्तों की ये गहराइयाँ तो देखिये,

चोट लगती है हमें और चिल्लाती है माँ,

हम खुशियों में माँ को भले ही भूल जाते है ,

जब मुसीबत आ जाए तो याद आती है माँ।



●•● माँ तुम्हारा साथ जैसे

एक घने पेड़ की छाया

जीवन में दुखों की कड़ी धूप से

तुमने ही सदा बचाया



●•● हमारे कुछ गुनाहों की सज़ा भी साथ चलती है,

हम अब तन्हा नहीं चलते दवा भी साथ चलती है

अभी ज़िन्दा है मां मेरी, मुझे कुछ भी नहीं होगा,

मैं जब घर से निकलता हूं दुआ भी साथ चलती है।



●•● जब हमें बोलना तक नही आता था,

तब भी हमारी हर एक बात को समझ जाती थी माँ.

और आज जब हम बोलना सीख गये,

तो बात-बात पर बोलते हैं, “छोड़ो न माँ आप नहीं समझोगे.”



●•● मां तेरी याद सताती है, मेरे पास आ जाओ,

थक गया हूं, मुझे अपने आंचल में सुलाओ,

उंगलियां अपनी फेर कर बालों में मेरे,

एक बार फिर से बचपन की लोरियां सुनाओ।



●•● किसी भी ​मुश्किल का अब किसी को हल नहीं मिल रहा ,

​शायद अब घर से कोई माँ के पैर छूकर नहीं निकल रहा​।


मदर्स डे पर अनमोल वचन माँ के लिए | Mothers day quotes in hindi


●•● मां के बिना जिंदगी वीरान होती है,

तनहा सफर में हर राह सुनसान होती हैं,

जिंदगी में मां का होना जरूरी है,

मां की दुआओं से ही हर मुश्किल आसान होती है।



●•● यूं ही नहीं गूंजती किल्कारीयां घर आंगन के हर कोने में..!

जान ‎हथेली पर रखनी पड़ती है ‘मां’ को ‘मां’ होने में…!!



●•● चलती हुई हवाओ से खुशबू महक उठी है,

माँ-बाप की दुआओं से किस्मत चमक उठी है।  


माँ के लिए महान लोगों के अनमोल वचन | Mothers day quotes in hindi


●•● वैटिकन सरोगेट मदर्स के खिलाफ है. अच्छा हुआ तब ये नियम नहीं था जब यीशु पैदा हुए थे।


– एलायने बूज्लर


●•● मेरी  माँ  ने  मुझसे  कहा –  अगर  तुम  सैनिक  हो  तो  तुम   सेनापति  बनोगे. अगर  तुम  साधू  हो  तो  तुम  महंत  बनोगे बजाये  इनके  मैं  पेंटर था और  पिकासो  बन गया।


– पैब्लो पिकासो


●•● जिस घर में माँ होती है, वहां चीजें सही रहती हैं।


– एमोस ब्रोंसन ऐल्कोट


●•● एक महिला समान रूप से पत्नी और माँ के रूप में बलिदान करती है।


– एलिज़ाबेथ कैडी स्तैन्टन  


●•● मैं  जो  कुछ  भी  हूँ  या  होने  की  आशा  रखता  हूँ  उसका  श्रेय  मेरी  माँ  को  जाता  है।

 

– अब्राहम लिंकन


●•● एक  पिता  अपने  बच्चों  के  लिए  जो  सबसे  प्रमुख  चीज  कर  सकता  है  वो  उनकी  माँ  से  प्रेम  करना।


– थीओडर  हेस्बर्ग


●•● एक  माँ  का  हाथ  कोमलता  से  बना  होता  है  और  बच्चे  उसमे  गहरी  नीद  में  सोते  हैं।


– विक्टर  ह्यूगो


●•● स्वेटर और कपडे बच्चों द्वारा तब पहने जाते हैं जब माँ को ठण्ड लगती है।


– एम्ब्रोस बीयर्स


 ●•● बच्चे  माँ  के  जीने का  सहारा  होते  हैं।


– सोपोकल्स


●•● हमारे समाज में आदमी कमानेवाला होता है, महिला को एक  गृहिणी, पत्नी और माँ के रूप में बहुत कुछ करना होता है।


– डोरोथी फील्ड्स


●•● इंसान  वो  है  जो  उसे  उसकी  माँ  ने  बनाया  है।


– राल्फ वाल्डो एमर्सन


●•● कला  की  दुनिया  में  ऐसा  कुछ  भी  नहीं  है  जैसा  की  उन लोरियों में  होता  था  जो  माएं  गाती  थीं।


– बिली संडे


●•● यकीनन  मेरी माँ  मेरी  चट्टान है।


– एलिसिया कीज़


●•● केवल  माएं  भविष्य  के  बारे  में  सोच  सकती  हैं – क्योंकि  वो  अपने  बच्चों  के  रूप  में  इसे जन्म  देती  हैं।

 

– मैक्सिम गोर्की



●•● मातृत्व : सारा  प्रेम  वहीँ  से  आरम्भ  और  अंत  होता  है।


– राबर्ट ब्राउनिंग