आईएएस अमरपाल सिंह लोधी का जीवन परिचय | IAS Amarpal singh lodhi biography in hindi

आईएएस अमरपाल सिंह लोधी का जीवन परिचय

अमरपाल सिंह बुलंदशहर, हाथरस जिले के सिकंदराऊ तहसील के महमूदपुर निवासी हैं, अमरपाल सिंह दिल्ली में भारत सरकार द्वारा वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी डिप्टी कमिश्नर पदस्थ हैं वह केंद्रीय संस्कृति एवं पर्यटन मंत्री प्रहलाद सिंह पटेल के निजी सचिव नियुक्त किए गए हैं अमरपाल सिंह के चयन से जनपद हाथरस में उनके गांव एवं पूरे जिले में उनके जानने वालों को उन पर प्रशासनिक अधिकारी के रूप में मिली सफलता के लिए गर्व है।


अमरपाल सिंह की पढ़ाई गांव के ही प्राथमिक विद्यालय में हुई और वह इसी स्कूल से पढ़कर सिविल सर्विसेज की परीक्षा देकर देश की सर्वोच्च सेवा में पहुंचे हैं। इससे पहले अमरपाल सिंह जनपद हाथरस के सहपउ ब्लॉक में 5 वर्ष शिक्षक भी रहे हैं।


छात्रों के कॅरियर संबंधी एक प्रोग्राम में अमरसिंह लोधी ने सभी नवयुवकों को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा से ही देश की उन्नति के लिए बड़ी लड़ाई लड़ी जा सकती है। शिक्षा को जीवन का सबसे बड़ा अस्त्र बनाए। शिक्षा एक ऐसा मूलमंत्र है, जिससे कड़ी मेहनत करके भारत के सर्वोच्च पद पर पहुंचा जा सकता है। पारिवारिक और धन की कमी के चलते पढ़ाई की इच्छा को न मारें, बल्कि पढ़ाई के लिए जुनून और जज्बा पैदा करें यह देखें कि आखिर कैसे और किन कारणों से हमारी पढ़ाई प्रभावित हो रही है उनको खोजें ओर उनको दूर करने का प्रयास करें।

उन्होंने कहा कि जुगाड़ के चक्कर में न रहें, विश्वासी बनें, मेहनती बने, खूब प्रयास करें अपना समय अच्छी चीजों में ओर अपनी पढ़ाई पर लगाएं कहीं से भी कोई चमत्कार नहीं होने वाला है आपको मेहनत करनी ही पड़ेगी तभी आप सफल होंगे  हुनरमंद और मेहनत करने वाले के लिए नौकरी की कहीं भी कमी नहीं है। उन्होंने बेटियों की शिक्षा पर जोर देते हुए अभिभावकों से कहा कि वे पहले शिक्षा दान करें, उसके बाद कन्यादान करें। उन्होंने छात्रों से किसी भी समस्या के लिए अपने दिल्ली आवास पर वेझिझक मिलने की बात कहीं और अपना फोन नंबर भी दिया है जिससे कि वह छात्रों की मदद भी कर सकें।