एक मिनट की बर्पी एक्सरसाइज से रहें फिट – Burpee exercise in hindi

बर्पी : अमेरिकी सेना की एक्सरसाइज से जांचे अपनी फिटनेस – Burpee exercise in hindi


एक मिनट की बर्पी एक्सरसाइज से रहें फिट - Burpee exercise in hindi

बर्पी वह एक्सरसाइज है जिसे अमेरिकी सेना द्वितीय विश्व युद्ध के समय फिटनेस टेस्ट के रूप में इस्तेमाल करती थी। यह शारीरिक शक्ति मापने के लिए सबसे बेहतर एक्सरसाइज मानी जाती है मशहूर फिजियोलॉजिस्ट रॉयल एच बर्पी ने इस एक्सरसाइज को 1930 में विकसित किया था खास बात यह है कि सिर्फ 1 मिनट की एक्सरसाइज से आप 15 कैलोरी बर्न कर सकते हैं बर्पी मुख्यतः दो पार्ट में होने वाली एक्सरसाइज है जिसमें पहला हिस्सा पुशअप और दूसरा हिस्सा हवा में जंप करने से जुड़ा है आमतौर पर लोग 1 मिनट में 20 बर्पीज तक कर सकते हैं।

बर्पी करने का तरीका

बर्पी करने की स्थिति में हल्के से घुटने मोड़कर खड़े हो जाएं। पीठ बिल्कुल सीधी हो। अब पुश अप करने के लिए हाथों को फर्श पर रखें वजन को हाथ पर लेते हुए पैरों को तेजी से बाहर की तरफ फेंकते हुए पुशअप की पोजीशन में आएं।


➡ वजन घटाने के लिए 7 बेस्ट कार्डियो एक्सरसाइज – Cardio exercises for weight loss in hindi


• सिर से पैर तक शरीर को सीधा रखते हुए पुशअप लगाएं, अब पैरों को वापस खड़े होने की स्थिति में लाते हुए ऊपर की और उछलें। बिना रुके इसे दोहराते जाएं।


बर्पी आपके शरीर के वजन पर आधारित एक्सरसाइज है यानी आपका वजन 56 किलो है तो आप 1 मिनट में 10 केलोरी बर्न कर सकते हैं।

बर्पी करने के फायदे

हृदय और फेफड़े मजबूत होते हैं।


• रक्त का प्रवाह सुधरता है।


• हृदय रोग और डायबिटीज होने का खतरा कम रहता है।


• शारीरिक क्षमता बढ़ती है।


• कोलेस्ट्रोल का स्तर ठीक होता है।


• मस्तिष्क की सक्रियता बढ़ती है।


• शरीर की मांसपेशियां मजबूत होती है कार्यप्रणाली सुधरती है।


• शरीर में संतुलन सुधरता है।


➡ कार्डियो एक्सरसाइज क्या है इसे कैसे करें – What is cardio exercise, how to do it in hindi