सिकंदर महान से जुड़े तथ्य – sikandar history in hindi

सिकंदर महान से जुड़े तथ्य – sikandar history in hindi

सिकंदर महान की ज़िंदगी से जुड़े तथ्य – sikandar history in hindi


सिकंदर महान से जुड़े तथ्य – sikandar history in hindi/ इतिहास का वह अकेला ऐसा इंसान था जिसे विश्व विजेता के तौर पर याद किया जाता है Alexander the great ( सिकंदर महान) पहला ऐसा इंसान जिसने पूरी दुनिया को जीतने का सपना देखा था जिसने कभी कोई भी युद्ध नहीं हारा और भारत में हम उसे सिकंदर महान के नाम से जानते हैं इस पोस्ट में आप सिकंदर महान के बारे में 23 ऐसी बातें जानोगे जो शायद ही आपको पता हो तो चलिए पढ़ते हैं

1.) सिकंदर महान को इतिहास के 100 सबसे प्रभावशाली इंसानों में गिना जाता है उनको Alexander 3rd और Alexander Macedonian के नाम से भी जाना जाता है एलेग्जेंडर मेसिडोनिया का शासक था मेसिडोनिया प्राचीन ग्रीस में एक साम्राज्य था।

2.) अलेक्जेंडर नाम ग्रीक भाषा के दो शब्दों से मिलकर बना है पहला है अलेक्सिन जिसका मतलब है, टू प्रोटेक्ट, और दूसरा शब्द है एंड्रॉस, इसका मतलब है मैन, तो एलेग्जेंडर का मतलब हुआ “प्रोटेक्टर ऑफ मैनकाइंड” यानी मानवता का रखवाला।

3.) यह कहा जाता है कि सिकंदर जिस दिन पैदा हुए थे उसी दिन ग्रीस के “टेंपल ऑफ आर्टेमिस” को जला दिया गया यह किसने और क्यों किया था इस बारे में इतिहास में ज्यादा जानकारी नहीं मिलती टेंपल ऑफ आर्टेमिस,दुनिया के सात अजूबों में शामिल था।

4.) अलेक्जेंडर द ग्रेट( सिकंदर) दुनिया के सबसे महान फिलोसोफर में से एक अरस्तु के स्टूडेंट थे जब एलेग्जेंडर 13 साल के थे तब उनकी शिक्षा के लिए उनके पिता ने अरस्तु को चुना था अरस्तु ने अलेक्जेंडर को 3 साल तक पढ़ाया जब तक एलेग्जेंडर 16 साल के हुए, और इसके बाद उनके पिता फिलिप की हत्या हो गई और एलेग्जेंडर मेसिडोनिया की गद्दी पर बैठा अरस्तु ने उसे रिलीजन, मोरल लॉजिक, और फिलॉसफी, की शिक्षा दी।

5.) अलेक्जेंडर को Heterochromia iridium था जिसकी वजह से उसकी दोनों आंखों का कलर अलग अलग था।

6.) कुरान शरीफ में एक बादशाह Dhul Qarnayn की कहानी आती है बहुत से स्कॉलर्स का यह मानना है कि यह कहानी अलेक्जेंडर द ग्रेट की ही है मतलब कुरान Dhul Qarnayn नाम से जिस बादशाह का जिक्र आता है शायद वो सिकंदर ही है।

7.) सिकंदर अपनी पहली जीत से लेकर मृत्यु तक अपराजित रहा वह किसी से नहीं हारा उसकी मिलिट्री इटेक्टिक्स और स्ट्रैटेजिस आज भी दुनिया भर की मिलिट्री अकैडमी में पढ़ाई जाती हैं।

8.) सिकंदर अपनी मृत्यु तक लगभग उन सभी भूमि में से लगभग आधी भूमि को जीत चुका था जिसकी जानकारी प्राचीन ग्रीस के लोगों को थी, इसके बाद भी वह पृथ्वी के सिर्फ 5% हिस्से को ही जीत पाया था।

9.) सिकंदर की सेक्सुअलिटी को लेकर कुछ कॉन्ट्रोवर्सी है कुछ हिस्टोरियंस ने उन्हें बाय सेक्सुअल बताया था रोमनएरा के ग्रीक राइटर एथिनीयस ने इस बारे में लिखा था।

10.) एलेग्जेंडर की तीन पत्नियां थी roxana, barsine, parysatis

11.) अलेक्जेंडर जब अपनी फ्यूचर वाइफ roxana से मिला था तब वह लव एट फर्स्ट साइट था।

12.) यह कहा जाता है कि सिकंदर के दो बेटे थे कहा जाता है कि सिकंदर की मृत्यु के बाद दोनों की हत्या कर दी गई थी।

13.) पर्सिया पर फतह हासिल करने के बाद सिकंदर ने सोचा कि अगर वह पर्सियन लोगों की तरह दिखेगा तो उसे वहां बादशाहत कायम करने में आसानी रहेगी, और वह वहां के लोगों से ज्यादा घुल मिल पाएगा उसने वहां के राजाओं के पहनावे को अपना लिया उसने पर्सिया के लोगों को भी अपनी आर्मी में शामिल करना शुरू कर दिया।

14.) सिकंदर को सबसे कांटे की टक्कर भारत के राजा पुरु ने दी थी एक ग्रीक हिस्टोरियंस ने राजा पुरु को पोरस नाम दिया है, सिकंदर के विजय रथ को रोकने में पुरु ने सबसे अहम भूमिका निभाई थी उसने सिकंदर की सेना के मन में खौफ पैदा कर दिया था और उसे भारत से लौटने पर मजबूर कर दिया था।

15.) सिकंदर की सेना ने व्यास नदी को पार करने से इनकार कर दिया था।

16.) सिकंदर के पास Busephalus नाम का घोड़ा था जिसे वो बेहद प्रेम करता था। जब सिकंदर पंजाब आया तो वहां उसके घोड़े की मृत्यु हो गई सिकंदर ने पंजाब में झेलम नदी के किनारे दो शहर बस आए थे उसमें से उसने एक शहर का नाम अपने घोड़े के नाम पर रखा था।

17.) दुनिया के किसी भी हिस्से को जीतने के बाद एलेग्जेंडर वहां अपने नाम से एक नया शहर बसा कर अपनी जीत को सेलिब्रेट करता था दुनिया भर में लगभग 70 शहरों को उसने अपने नाम पर अलेक्जेंड्रिया नाम दिया था।

18.) प्लूटार्क जो कि एक ग्रीक हिस्टोरियंस थे वह अपनी बुक “लाइफ ऑफ द नोबल ग्रीक्स एंड रोमन्स” में लिखते हैं कि अलेक्जेंडर के शरीर से बेहद सुखद महक निकलती थी उनके शरीर से इतनी मनोहर सुगंध आती थी कि वह उनके कपड़ों को भी सुगंधित रखती थी।

19.) सिकंदर ग्रीस के महान कवि होमर से काफी प्रेरित था वह होमर की पोयम इलियट को बड़े शौक से पढ़ता था यह बुक उसे उसके गुरु अरस्तु ने दी थी अलेक्जेंडर उसे हर दिन पड़ता था यहां तक कि वह अपने कैंपेन के दौरान भी हर समय व इसे अपने साथ रखता था।

20.) 323BC मैं सिकंदर की मृत्यु बेबीलोन में हुई थी उसी शहर में जिसे वह अपनी कैपिटल बनाना चाहता था।

21.) सिकंदर की मृत्यु दुनिया की सबसे बड़ी एक रहस्यमई मृत्यु में से एक है उसने महज 32 साल की उम्र में दुनिया को अलविदा कह दिया था उसकी मृत्यु कैसे हुई इस बारे में कोई कुछ नहीं जानता कुछ हिस्टोरियंस कहते हैं कि एलेग्जेंडर को जहर दिया गया था, कुछ कहते हैं कि मलेरिया से उसकी मृत्यु हुई थी।

22.) सिकन्दर की मृत्यु बेबीलोन में हुई थी लेकिन उन्हें कहां दफनाया जाए इसको लेकर काफी विवाद हुआ और आखिर में उनको इजिप्ट के शहर अलेक्जेंड्रिया में दफनाया गया यह शहर एलेग्जेंडर ने ही बसाया था और अपने नाम पर ही इस शहर को नाम दिया था, एलेग्जेंडर के शरीर को एक पत्थर के ताबूत में रखा गया है और उस ताबूत को शहद से भर दिया गया इसके बाद उसे इजिप्ट लाया गया था।

23.) इजिप्ट के अलेक्जेंड्रिया शहर में सिकंदर की कब्र थी उनके मरने के 600 साल तक उनकी कब्र सारी दुनिया के लोगों के लिए तीर्थ स्थान रही दुनिया के कोने कोने से लोग उनके मकबरे को देखने आते थे फोर्थ सेंचुरी की शुरुआत में सिकंदर की कब्र कहीं गायब हो गई।

24.) मरने के सदियों बाद तक भी रोम के लोगों के लिए सबसे ज्यादा एडमायर किए जाने वाले ऐतिहासिक शख्स थे यही वजह है कि रोम की कुछ महान हस्तीयां जैसे जूलियस सीजर, मार्क एंथनी, और अगस्त्य ने भी एलेग्जेंडर की कब्र को विजिट किया था।

➡ ओशो के बारे में तथ्य – Fact about Osho in hindi
   
➡ अडोल्फ हिटलर के बारे में रोचक तथ्य – Adolf Hitler fact in hindi

➡  पेंटिंग का रहस्य – monalisa painting mystery in hindi