फिलॉसफर लाओत्से के 35 अनमोल विचार और कथन – Lao tzu inspirational quotes in hindi

फिलॉसफर लाओत्से के 35 अनमोल विचार और कथन – Lao tzu inspirational quotes in hindi /लाओत्से एक चीनी दार्शनिक थे, जिसे ताओवाद की दार्शनिक प्रणाली को स्थापित करने का श्रेय दिया जाता था। उन्हें सबसे अच्छी तरह से लाओजी के लेखक के रूप में जाना जाता है।

• लोगों को लीड करना है तो उनके पीछे चलो।

फिलॉसफर लाओत्से के 35 अनमोल विचार और कथन - Lao tzu inspirational quotes in hindi

लाओत्से के प्रसिद्ध उद्धरण ओर विचार – Lao tzu motivational quotes in hindi

• कोई भी इंसान कैसे किसी भी इंसानो की मौत पर जीत और ख़ुशी का जश्न मना सकता है।

• अपने कटोरे को ऊपर तक भरते जाओ और वो छलक जाएगा.  अपने चाकू को लगातार तेज करते जाओ और वो कुंद हो जायेगा।

• वो जो बहुत बोलता है जल्द ही थक जाता है।

• वो जो अपनी ही बात पर बहुत जोर देता है, उसे कम ही लोग समर्थन में मिलते हैं।

• एक चलती हुई चींटी एक ऊँघ रहे बैल से अधिक काम करती है।

• बीज में चीजों को देख लेना, यही जीनियस होना है।

• प्रकृति में मानव ह्रदय नहीं है।

• देशभक्त तब ही पनपते हैं..जब कोई राष्ट्र संघर्ष से भर जाता है।

• महान कार्य छोटे -छोटे कार्यों से बने होते हैं।

• अक्सर लोग सफल होते -होते असफल हो जाते हैं चीजों को संभालने में, यदि कोई अंत में उतना ही सजग रहे जितना कि वो आरम्भ में  था तो कोई असफल न हो।

• जिनके पास ज्ञान है वो भविष्यवाणी नहीं करते.  जो भविष्यवाणी करते हैं, उनके पास ज्ञान नहीं है।

• प्रकृति जल्दबाजी नहीं करती, फिर भी सारी चीजें पूरी हो जाती हैं।

• वो जो  जानता है, बोलता नहीं.  वो जो बोलता है जानता नहीं।

• वो जो अधिक भरोसा नहीं करता, उस पर भी भरोसा नहीं किया जाएगा।

यह भी पढें➡ Motivational quotes in hindi on success for students

• स्वार्थ को कम करो, कुछ ही इच्छाएं रखो सादगी दिखाओ, सरलता को अपनाओ।

• वो जो संतुष्ट है धनवान है।

• पानी से ज्यादा कुछ भी अधिक नरम या लचीला नहीं है, लेकिन फिर भी कोई इसे रोक नहीं सकता।

• स्वास्थ्य सबसे बड़ी संपत्ति है. संतोष सबसे बड़ा खजाना है. आत्मविश्वास सबसे बड़ा  मित्र है।

• किसी को गहराई से प्रेम करना साहस  देता है ओर किसी के द्वारा गहराई से प्रेम किया जाना ताकत देता है।

• कठिन चीज तब करो जब वे आसान हों और महान चीज तब करो जब वे छोटी हों. हज़ारों मील की यात्रा एक कदम के साथ शुरू होती है।

लाओत्से के प्रेरणादायक अनमोल विचार

• अगर आप दिशा नहीं बदलते, तो शायद आप वहीँ पहुँच जाएंगे जिधर आप बढ़ रहे हैं।

• वह मन जो स्थिर है, उसके प्रति पूर्ण ब्रह्माण्ड समर्पित हो जाता है।

• जब तुम खुद की न किसी से तुलना करते हो न प्रतिस्पर्धा करते हो जब तुम उससे संतुष्ट हो जाते हो जो तुम हो, तब सब लोग तुम्हारा सम्मान करते हैं।

• शब्दों में दयालुता आत्मविश्वास पैदा करती है. सोच में दयालुता गूढ़ता लाती है. देने में दयालुता प्रेम पैदा करती है।

• हज़ारों मील की यात्रा एक कदम के साथ शुरू होती है।

• जो अच्छे हैं उनके साथ अच्छा व्यवहार करो, और जो अच्छे नहीं हैं उनके साथ भी अच्छा व्यवहार करो. इस तरह से अच्छाई प्राप्त होती है. उनके साथ ईमानदार रहो जो ईमानदार हैं,और उनके साथ भी ईमानदार रहो जो ईमानदार नहीं हैं. इस तरह से ईमानदारी प्राप्त होती है।

• मेरे पास सिखाने के लिए बस तीन बातें हैं : दया धैर्य सादगी. यही तीनों सबसे बड़ा खजाना है आपका।

• एक अच्छे यात्री की कोई तय योजना नहीं होती, और वह पहुंचने पर आमादा नहीं होता।

यह भी पढें➡ संदीप माहेश्वरी के 50+ अनमोल विचार – sandeep maheshwari quotes in hindi

• मौन महान शक्ति का स्रोत है।

• देखभाल करने से साहस आता है।

• चीजें जैसी हैं उसमे आनंदित रहो जो तुम्हारे पास है उससे संतुष्ट रहो, जब तुम इस बात का एहसास कर लेते हो कि किसी भी चीज की कमी नहीं है तब पूरी दुनिया तुम्हारी हो जाती है।

• जब मैं उसे जाने देता हूँ जो मैं हूँ, मैं वो बन जाता हूँ जो मैं हो सकता हूँ।

• जीवन और मृत्यु एक ही धागा है,अलग-अलग ओर से देखी गयी एक ही रेखा।

• दूसरों पर काबू करना ताकत है. खुद पर काबू करना असली ताकत है।

• स्वयं को जानना आत्मज्ञान है दूसरों को जानना सिर्फ ज्ञान है..।

• आत्मा का संगीत ब्रह्माण्ड द्वारा सुना जा सकता है।

• रहने में, ज़मीन के निकट रहे. सोचने में, सरलता रखें. झगड़े में, निष्पक्ष एवं उदार रहें. शाशन में, नियंत्रण रखने की कोशिश ना करें. काम में, वो करें जिसमे आनंद आये. परिवार में, पूरी तरह से उपस्थित रहे।

• अगर तुम्हे चाहिए, तो पहले दो; यही बुद्धिमानी की शुरुआत है।

• बुरा नेता वो है जिससे लोग घृणा करते हैं.  अच्छा नेता वो है जिसकी लोग इज़्ज़त करते हैं.  महान नेता वो है जब लोग कहते हैं, ‘ ये हमने खुद किया।

• प्रमुख बनो पर कभी स्वामी नहीं बनो।

• ये समझ लेना कि आप नहीं समझ रहे हैं गुण है; ये नहीं समझ पाना कि आप नहीं समझ रहे हैं दोष है।

• दुनिया की सबसे कोमल चीज दुनिया की सबसे कठोर चीज को जीत लेती है।

• जैसे छोटी मछली पकाई जाती है एक महान देश को ऐसे शाषित करो ज्यादा मत पका दो।

• कोई बहते हुए पानी में अपनी परछाई नहीं देख सकता.  केवल वो जो आतंरिक शांति अनुभव करते हैं इसे दूसरों को दे सकते हैं।

• बीज में चीजों को देख लेना, यही जीनियस होना है।

➡ चाणक्य के बेहतरीन अनमोल विचार | Chanakya Quotes In Hindi

➡ साहस देते गौतम बुद्ध के अनमोल विचार | Gautam Buddha Quotes In Hindi

➡ स्वमी विवेकानंद जी के 52 प्रेरणादायक विचार | Swami Vivekananda Quotes In Hindi

➡ भगवान महावीर के 35+ अनमोल वचन – Lord Mahavir quotes in hindi