लियो टॉलस्टॉय के 45+ अनमोल विचार और कथन – Leo Tolstoy quotes in hindi

लियो टॉलस्टॉय के 45+ अनमोल विचार और कथन – Leo Tolstoy quotes in hindi /1860 के दशक में, रूसी लेखक लियो टॉल्स्टॉय ने अपना पहला महान उपन्यास, वार एंड पीस लिखा था। 1873 में, टॉल्स्टॉय ने अपने सबसे प्रसिद्ध उपन्यासों में से दूसरा, अन्ना कारिनाना पर काम करने के लिए सेट किया। उन्होंने 1880 और 1890 के दशक में उपन्यास लिखना जारी रखा। उनकी सबसे सफल बाद की रचनाओं में से एक द डेथ ऑफ इवान इलिच थी।

लियो टॉलस्टॉय के अनमोल विचार – Leo Tolstoy inspirational quotes in hindi

• जब छोटे बदलाव होते हैं तब सच्चा जीवन जिया जाता है।

• हमारा शरीर जीने की एक मशीन है. यह इसी के लिए संयोजित किया गया है, यही इसकी प्रकृति है. इसमें जीवन को बिना बाधित हुए जाने दीजिये और इसे अपनी रक्षा करने दीजिये।

• बिना ये जाने कि मैं क्या हूँ और मैं यहाँ क्यों हूँ, जीवन असंभव है।

• अगर अपने कनसाइंस को कम करने का कोई बाहरी माध्यम नहीं होता तो आधे लोग फ़ौरन खुद को गोली मार लेते, क्योंकि अपने विवेक के विरुद्ध जीना सबसे असहनीय स्थिति है; और हमारे समय के सभी लोग ऐसी ही स्थिति में हैं।

• उबाउपन: इच्छाओं की इच्छा।

• देशभक्ति ग़ुलामी है।

• सभी राजा इतिहास के गुलाम हैं।

• सबसे अच्छे, सबसे दोस्ताने और सबसे सरल संबंधों में खुशामदी या प्रशंसा ज़रूरी है, ठीक वैसे ही जैसे पहियों के घूमते रहने के लिए ग्रीस ज़रूरी है।

• समय के साथ बुराई उससे भी बदतर हो जाती है जिसे उसके द्वारा नियंत्रित करने की कल्पना की गयी थी।

• आदर का आविष्कार किया गया था उस खाली जगह को भरने के लिए जहाँ प्यार होना चाहिए था।

यह भी पढें➡ Motivational quotes in hindi on success for students

• बसंत ऋतु स्प्रिंग योजनाओं और परियोजनाओं का समय है।

• हर एक हिंसा कुछ लोगों द्वारा औरों को पीड़ा या मृत्यु के भय से वो करने के लिए मजबूर करना है जो वो नहीं करना चाहते हैं।

• अगर तुम खुश रहना चाहते हो तो रहो।

• हर कोई दुनिया बदलना चाहता है, लेकिन कोई खुद को बदलने की नहीं सोचता है।

• दो सबसे महान योद्धा हैं धैर्य और समय।

लियो टॉलस्टॉय के 45+ अनमोल विचार और कथन - Leo Tolstoy quotes in hindi

• संगीत भावनाओं का शॉर्टहैण्ड है।

• सभी खुशहाल परिवार एक दुसरे से मिलते जुलते हैं, हर एक नाखुश परिवार अपने ही किसी कारण से नाखुश है।

• कितना अजीब भ्रम है ये मानना कि सुन्दरता अच्छाई है।

• सभी कुछ, हर एक चीज जो मैं समझता हूँ, मैं सिर्फ इसलिए समझता हूँ क्योंकि मैं प्रेम करता हूँ।

• उसके पास सबकुछ आता है जो जानता है कि इंतज़ार कैसे करना है।

• महान चीजें हमेशा सरल और विनम्र होती हैं।

लियो टॉलस्टॉय के प्रेणादायक अनमोल विचार और कथन – Leo Tolstoy motivational quotes in hindi

• हम हमेशा सोचते हैं कि वे हमसे इसलिए प्यार करते हैं क्योंकि हम अच्छे हैं, लेकिन हम कभी ये नहीं समझते कि जो हमसे प्यार करते हैं वे अच्छे हैं।

• प्रेम जीवन है

• जब आप किसी को प्यार करते हैं, तो आप उन्हें ऐसे प्यार करते हैं जैसे वे हैं ना कि जैसा आप चाहते हैं कि वे हों।

• हम हार गए क्योंकि हमने खुद से कहा कि हम हार गए।

• सबसे महान सत्य सरल होते हैं।

• सच, सोने की तरह, अपनी उपज से नहीं प्राप्त होता है, बल्कि उससे हर वो चीज जो सोना नहीं है साफ़ करके प्राप्त होता है।

• प्रसन्नता की पहली शर्तों में से एक है कि मनुष्य और प्रकृति के बीच का सम्बन्ध नहीं टूटना चाहिए।

• हर आदमी और औरत का पेशा और लोगों की सेवा करना है।

• गलती को कभी गलती से ठीक नहीं किया जा सकता, और बुराई का अंत बुराई से नहीं हो सकता है।

• ख़ुशी बाहरी चीजों पर निर्भर नहीं करती, बल्कि हम जैसे उन्हें देखते हैं इसपर निर्भर करती है।

• शुद्ध और पूर्ण दु: ख उतना ही असंभव है जितना कि शुद्ध और पूर्ण आनन्द।

• ख़ुशी के क्षणों को कैद कर लो, प्यार करो और प्यार करने दो! इस दुनिया में यही एक वास्तविकता है, बाकी सब कुछ मूर्खता है।

यह भी पढें➡ Best Motivational status in hindi | प्रेरणादायक सुविचार हिंदी में

• कोई इस दुनिया में शानदार तरीके से रह सकता है यदि वो जानता है कि काम कैसे करना है और प्यार कैसे करना है।

• गलत गलत होना बंद नहीं हो जाता क्योंकि ज्यादातर लोग उसे मानते हैं।

• केवल एक ही समय है जो ज़रूरी है और वो है— अब।

• किसी गणितज्ञ ने कहा है: ‘मजा सच खोजने में नहीं, बल्कि उसे खोजने का प्रयास करने में है।

• यदि कोई व्यक्ति एक धर्मी जीवन की महत्वाकांक्षा रखता है तो उसका पहला संयम जानवरों को चोट ना पहुंचाना होना चाहिए।

• एक इंसान खाने के लिए जानवरों को मारे बिना भी जी सकता है और स्वस्थ रह सकता है, इसलिए, अगर वो मीट खाता है तो वो बस अपने पेट के लिए जानवरों का जीवन लेता है. और ऐसा करना अनैतिक है।

• सत्ता पाने और रखने के लिए, एक इंसान को उसे चाहना होगा।

• आर्ट कोई हेंडीक्राफ्ट नहीं है, ये उस अनुभव का प्रसारण है जिसे कलाकार ने महसूस किया है।

• भगवान के नाम पर, एक क्षण रुको, अपना काम बंद करो, अपने चारों ओर देखो।

• हर एक कमाई जो उसके लिए की गयी मेहनत के अनुरूप नहीं है; बेईमान है।

• और सभी लोग जीते हैं, इस कारण से नहीं क्योंकि वे अपना ध्यान रखते हैं, बल्कि उस प्रेम के कारण जो और लोगों के भीतर उनके प्रति है।

• जीवन सबकुछ है. जीवन ईश्वर है. हर चीज बदलती है और वो गति भगवान है. और जब तक जीवन है तब तक परमात्मा की चेतना में आनंद है. जीवन को प्रेम करना ईश्वर को प्रेम करना है।

• सुन्दरता का विचार हर एक चीज का मूल विचार है।

• देशभक्ति की भावना एक अप्राकृतिक, तर्कहीन, और हानिकारक भावना है, और जिन बुराइयों से मानवता पीड़ित है उसके एक बड़े हिस्से का कारण है।

• कला ज्ञान का उच्चतम साधन है।

• वास्तविक कला को एक प्रेम करने वाले पति की पत्नी की तरह गहनों की ज़रुरत नहीं होती. लेकिन एक जाली कला को एक वेश्या की तरह हेमशा सजे रहना होता है।

• कला के माहन काम सिर्फ इसलिए महान हैं क्योंकि वे सभी की पहुँच में और समझ में आने वाले हैं।

यह भी पढें👇

➡ बिल गेट्स का डेली रूटीन – Bill gates daily routine in hindi

➡ विलियम शेक्सपियर के 40+ अनमोल विचार हिंदी में – William shakespeare inspirational quotes in hindi

➡ संदीप माहेश्वरी के 50+ अनमोल विचार – sandeep maheshwari quotes in hindi