दया का पात्र न बनें | don't be a pity hindi

Gray Frame Corner
Gray Frame Corner

कोई आपसे किस प्रकार का व्यवहार करता है, यह आप खुद तय करते हैं।

मसलन, जब आप अपने आप को असहाय और कमजोर समझने लगते हैं, तो दुनिया भी आपको उसी नजर से देखने लगती है।

इसके विपरीत अपनी हर समस्या और परेशानी की घड़ी में मजबूती से खड़े रहने वाले लोग

दुनिया के सामने भी एक मिसाल बन जाते हैं।

इसलिए लोगों की सहानुभूति पाने से बेहतर है कि खुद को एक मजबूत मिसाल के रूप में सामने रखा जाए।

पर, कुछ लोगों की आदत हमेशा चिंता में डूबे रहने की होती है, क्योंकि ऐसा करना उन्हें दूसरों की दया का पात्र बना देता है

और वह अपने जीवन की सच्चाई को नकारते हुए बाकी लोगों की सहानुभूति में अपना सुकून तलाशने लगते हैं जो कि बिल्कुल भी ठीक नहीं है।

इस तरह का भाव आपको जीवन के संघर्ष में बहुत पीछे ले जाता है ।

इसलिए सही को सही और गलत को गलत कहने का हौसला अपने अंदर कभी ना मरने दें।

आशावादी रहने से गंभीर रोग भी जल्दी ठीक होते हैं | positivity in life in hindi