How to Stop Worrying and Start Living (चिंता छोड़ो सुख से जियो)

White Frame Corner
White Frame Corner

आज हम जानेंगे कैसे केवल आठ शब्द आपकी किस्मत बना सकते हैं

इस बुक का नाम है "हाऊ टू स्टॉप वरींग स्टार्ट लिविंग" और इसके लेखक हैं DALE CARNEGIE तो चलिए पड़ते हैं इस बुक के कुछ अंश।

मैंने अब तक सबसे बड़ा सबक यह सीखा है कि हम जो सोचते हैं, वह बेहद महत्वपूर्ण होता है।

अगर मैं यह जान पाऊं कि आप क्या सोचते हैं तो मैं यह भी जान जाऊंगा कि आप क्या हैं। हमारे विचारों के कारण ही हम वैसे बनते हैं, जैसे हम हैं।

हमारा मानसिक नजरिया ही वह अज्ञात शक्ति है जो किस्मत बनाती या बिगाड़ती है। इमर्सन ने कहा था- 'मनुष्य वही होता है। जो दिन भर सोचता रहता है।'

आपकी और मेरी सबसे बड़ी समस्या और शायद इकलौती समस्या - सही विचार चुनना। अगर हम ऐसा कर सकें, तो हम अपनी सभी समस्याओं को सुलझाने की राह पर आगे निकल सकते हैं।

रोमन साम्राज्य पर शासन करने वाले महान दार्शनिक मार्कस ऑरेलियस ने आठ शब्दों में इस बात को समझाया था, आठ शब्द जो आपकी किस्मत बना सकते हैं

1.) 'हमारे विचारों से ही हमारी जिंदगी बनती हैं। ' अगर हमारे विचार सुखद होंगे तो हम सुखी होंगे।

2) अगर हमारे विचार दुःखद होंगे, तो हम दुखी होंगे।

4.) अगर हमारे विचार बीमार होंगे, तो हम बीमार ही रहेंगे।

5.) अगर हम असफलता के बारे में सोचेंगे, तो हम निश्चित रूप से असफल हो जाएंगे।

दृष्टिहीन मिल्टन ने लगभग तीन सौ साल पहले यह बात लिखी थी 'मस्तिष्क का अपना एक निश्चित स्थान होता है और यह अपने आप में नरक को स्वर्ग में बदल सकता है और स्वर्ग को नरक में।